ताजा ख़बरें

राजस्थान : 3 साल की मासूम लड़की से किया रेप, शव को कुएं में फेंका, आरोपी रामेश्वर धाकड़ गिरफ्तार

राजस्थान से दिल दहलाने वाली खबर आयी है। जिसने भी ये खबर सुनी उसकी ऑखे नम हो गई। सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा है कि क्या कोई इतना बहसी हो सकता है? राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले के बस्सी थाने के गांव में एक तीन साल की मासूम लड़की अपनी माँ के साथ शादी में शामिल होने आयी थी।उस शादी में एक बहसी दरिंदे रामेश्वर धाकड़ की नजर उस मासूम लड़की पर पड़ गई और मौका मिलते ही उसने माँ के पास सोती हुई बच्ची को उठा कर ले गया।उस के साथ बेरहमी से रेप किया। आरोपी रामेश्वर धाकड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

आरोपी रामेश्वर ने मासूम लड़की को उतारा मौत के घाट

रेप करने के दौरान उस दरिंदे ने उस मासूम बच्ची को चेहरे, कान और शरीर पर सातआठ जगह काट खाया। रेप करने का बाद भी उस हैवान का दिल नहीं पसीजा और उसने  मासूम लड़की का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। मासूम बच्ची के शाव को कुएं में फेंक कर वापस शादी में शरीक हो गया। जमकर शादी में थिरका भी जैसे मानों उसने कुछ भी नहीं किया हो। बहसी दरिंदा बारात के साथ वापस अपने गांव लौटने में भी कामियाब रहा। देर शाम तक जब बच्ची नहीं मिली तो परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। तब जाकर आननफानन में पुलिस ने आरोपी की तलाश की और तब कहीं जाकर आरोपी रामेश्वर धाकड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में धाकड़ का खुलासा

रामेश्वर ने पुलिस की जांच में ये भी खुलासा किया कि उससे पहले शादी में से ही, 4 साल के मासूम लड़के को उठा कर कुएं के पास ले गया था। उसके साथ भी आरोपी धाकड़ रेप करना चाहता था लेकिन वह बच्चा चिल्लाने लगा जिसकी वजह से उसको शादी में लाकर छोड़ दिया।

आरोपी रामेश्वर धाकड़ पर पॉक्सो एक्ट, धारा 376 और 302 के तहत केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी रामेश्वर धाकड़ से गहन पूछताछ की तब कहीं जाकर किशनपुरा निवासी रामेश्वर ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी धाकड़ पर पॉक्सो एक्ट सहित धारा 376 और 302 व एससी एसटी की धारा के तहत केस दर्ज किया है।

भाजपा विधायक ने दोषी युवक को फांसी की सजा देने की मांग

वहीं भाजपा विधायक चंद्रभान सिंह सहित स्थानीय ग्रामीणों ने दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में दोषी युवक को फांसी की सजा देने की मांग की गई है।

गौरतलब है कि गांव में एक ही घर की दो बहनों की शादी हो रही थी जिसमें दो बारातें अलगअलग जगह से आयी थी। और उनमें से एक बारात में वह बहसी दरिंदा भी आया था। जिसने इस रेप की घटना को अंजाम दिया था।

एमपी में अमित शाह: राम मंदिर, ट्रिपल तलाक , आर्टिकल 370 के बाद , काॅमन सिविल कोड की बारी
अलवर: गहलोत सरकार का हिंदू विरोधी चेहरा आया सामने, 300 साल पुराना शिव मंदिर पर चलाया बुलडोजर, बीजेपी विधायक-गहलोत है निकम्मा हिंदू
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित, जानिए कौन देगा स्मृति ईरानी को टक्कर

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…

5 mins ago

IPL 2024: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

13 mins ago

IPL 2024: कोलकाता और मुंबई के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

16 mins ago

T-20 World Cup:T-20 वर्ल्ड कप के लिए माइकल वॉन ने चुनी टॉप 4 टीमें, इस टीम को नहीं दिया मौका फैंस भड़के

T-20 World Cup:इंग्‍लैंड के पूर्व बल्लेबाज और कप्‍तान माइकल वॉन ने आगामी T-20 वर्ल्‍ड कप…

21 hours ago

IPL 2024:राजस्थान और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मैच जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

1 day ago

IPL 2024: पंजाब ने चेन्नई को 7 विकेट से रौंदा, जारी रखी प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 49 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब…

1 day ago