ताजा ख़बरें

Ramcharitra Manas Vivad: स्वामी प्रसाद मोर्य पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- “स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग विक्षिप्त”

Ramcharitra Manas Vivad: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य इन दिनों भाजपा के साथ सपा नेताओं के निशाने पर भी आ गए है। बहुत कम बार ऐसा देखा जाता है कि कोई नेता विपक्ष के साथ पक्ष के नेताओं के निशाने पर आ जाए। लेकिन, ऐसा हुआ स्वामी प्रसाद मोर्य के साथ जिन्होंने हाल ही में रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया था।

Ramcharitra Manas Vivad: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूेपेंद्र चौधरी- “स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग विक्षिप्त”

भाजपा नेताओं के साथ सपा नेताओं के भी निशाने पर भी आ गए थे और अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूेपेंद्र चौधरी ने तो उनकी आलोचना करते हुए एक कदम आगे निकल गए और उनको विक्षिप्त तक कह डाला।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग विक्षिप्त हैं और अखिलेश यादव को बताना चाहिए ये उनकी पार्टी का विचार है या स्वामी प्रसाद का निजी विचार हैं। सपा हमेशा देश विरोधी लोगों के साथ खड़ी रही।इस पर अब स्वामी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने जितनी भी अशुभ बातें की हैं वो उन्हें ही मुबारक।

राजद नेता शिवानंद तिवारी: स्वामी प्रसाद को भगवान राम की जरुरत नहीं होगी लेकिन…

वहीं राजद नेता शिवानंद तिवारी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कहा कि “लोगों को बयान देने का अधिकार है। उनका तुलसीदास जी के बारे में और रामचरितमानस के बारे में क्या विचार है ये तो हमें नहीं पता है और एक समय में इन सब चीजों की मान्यता थी। स्वामी प्रसाद को भगवान राम की जरुरत नहीं होगी और वो सत्ता और धन समेत हर तरह से मजबूत हैं लेकिन, गरीब लोगों का सहारा तो राम ही हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य: रामचरितमानस पर दिया था विवादित बयान

बता दें कि उन्होंने गत रविवार को लखनऊ में कहा था कि रामचरितमानस की कुछ पंक्तियों में जाति, वर्ण और वर्ग के आधार पर यदि समाज के किसी वर्ग का अपमान हुआ है तो वह निश्चित रूप से धर्म नहीं है। यहअधर्महै, जो न केवल बीजेपी बल्कि संतों को भी हमले के लिए आमंत्रित कर रहा है।

मौर्य ने आगे ये भी कहा था कि ”रामचरित मानस की कुछ पंक्तियों में जातियों के नामों का उल्लेख है जो इन जातियों के लाखों लोगों की भावनाओं को आहत करती हैं।

मौर्य ने तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस के कुछ हिस्सों पर यह कहते हुए पाबंदी लगाने की मांग की है कि उनसे समाज के एक बड़े तबके का जातिवर्ण और वर्ग के आधार पर अपमान होता है।

ये भी पढे़ं…

Ramcharitra Manas Controversy: स्वामी के विवादित बयान पर भाजपा हुई हमलावर तो वहीं अखिलेश यादव भी स्वामी के बयान से नाराज, ले सकते है बड़ा फैसला
MP News: दिग्विजिय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए थे सवाल, शिवराज सिंह का पलटवार, कहा-“कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तानी परस्ती का है”

 

Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

3 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

8 hours ago

IPL 2024:12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को उसके घर में 24 रनों से हराया, स्टार्क के आगे नेस्तानाबूत हुई मुंबई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…

8 hours ago

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत

2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…

20 hours ago

रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित, जानिए कौन देगा स्मृति ईरानी को टक्कर

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…

1 day ago

IPL 2024: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

1 day ago