ताजा ख़बरें

Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में दिखी विकसित भारत-समृद्ध विरासत’ की झलक, संघ प्रमुख ने नागपुर मुख्यायल पर फहराया तिरंगा

Republic Day 2024:  शुक्रवार 26 जनवरी को भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कर्तव्य पथ पर 90 मिनट की परेड के दौरान अपनी बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के भव्य प्रदर्शन के साथ 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। इस साल 2024 का गणतंत्र दिवस कई मायनों में अलग है। इस बार कर्तव्य पथ पर विविधता की झांकी के साथ-साथ देश के शौर्य की झलक भी देखने को मिली है।

Republic Day 2024: इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए है। सशस्त्र बलों की परेड में मिसाइल, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली, वाहन पर लगे मोर्टार और बीएमपी-2 पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों जैसे घरेलू हथियारों और सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया जायेगा। पहली बार, तीनों सेवाओं का महिला दस्ता देश के इस सबसे बड़े समारोह में शामिल हुआ है।

उत्तर प्रदेश की झांकी में दिखी ‘विकसित भारत-समृद्ध विरासत’

Republic Day 2024: उत्तर प्रदेश की झांकी में इस बार का थीम अयोध्या पर रहा। झांकी में विकसित भारत-समृद्ध विरासत पर आधारित है। झांकी का आगे का हिस्सा रामलला के प्राणप्रतिष्ठा समारोह का प्रतीक है, जो उनके बचपन के स्वरूप को प्रदर्शित करता है।

 

Republic Day 2024: हरियाणा की झांकी में महिला सशक्तिकरण पर जोर

गणतंत्र दिवस परेड में हरियाणा की झांकी शामिल हुई। इस वर्ष की झांकी का विषय मेरा परिवार-मेरी पहचान है, जो हरियाणा सरकार के एक कार्यक्रम के तहत हरियाणवी महिलाओं के सशक्तिकरण के पारंपरिक प्रतीक के रूप को दिखाती है। और साथ ही कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में राजस्थान की झांकी प्रस्तुत की गई।

चुनाव आयोग और लोक निर्माण की झांकी भी बनी परेड का हिस्सा

Republic Day 2024: भारत के चुनाव आयोग की झांकी भी परेड का हिस्सा बनी है। इसमें वोट देने के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की झांकी में सेंट्रल विस्ट्रा की थीम देखने को मिली है। इसमें संसद का पूरे हिस्से को प्रदर्शित किया गया था। संस्कृति मंत्रालय की झांकी में बौद्ध, जैन संतों के संवाद को थीम में शामिल किया गया है।

कर्तव्य पथ पर गुजरे राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता

Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता गुजरे। इन बच्चों को बहादुरी, कला एवं संस्कृति, नवाचार, विज्ञान, समाज सेवा, खेलकूद के क्षेत्र में असाधारण क्षमताओं व उत्कृष्ठ उपलब्धि वाले बच्चों को सम्मान के रूप में प्रदान किया जाता है।

संघ प्रमुख मोहन भागवत: सभी लोग भाईचारे की भावना के साथ मिलकर काम करेंगे तो देश…

Republic Day 2024: राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने 75वें गणतंत्रत दिवस के मौके पर नागपुर स्थित RSS मुख्यालय पर तिरंगा झंडा फहराया है। उन्होंने सभी देशवासियों को गणतंत्रत दिवस की शुभकामनाएं दी है। मोहन भागवत ने कहा है कि “भारत के लोगों की शक्ति अनंत है। जब यह शक्ति बढ़ती है तो कई चमत्कार करती है। उन्होंने कहा कि आज हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। हम तभी कुछ हासिल कर सकते हैं जब हम भाईचारे की भावना से बाध्य हों। हमारे देश में विविधता को स्वीकार करने की परंपरा है। जब सभी लोग भाईचारे की भावना के साथ मिलकर काम करेंगे और संविधान का पालन करेंगे तो देश ऊंचाइयों पर पहुंच जाएगा।”

Witten By- Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

Republic Day 2024: वेंकैया नायडू, वैजयंती माला को पद्म विभूषण,पद्मभूषण से सम्मानित होंगे मिथुन चक्रबर्ती, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ ऐलान
Republic Day2024: 75वें गणतंत्र दिवस पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ध्वनि बजाकर किया गया आगाज, राष्ट्रपति मुर्मू ने तिरंगा फहराया
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

15 hours ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

15 hours ago

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 days ago

हैदराबाद के लिए बारिश बना वरदान प्ले ऑफ में ली एंट्री, इन टीमों का कटा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…

2 days ago

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

5 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

5 days ago