Republic Day 2024: वेंकैया नायडू, वैजयंती माला को पद्म विभूषण,पद्मभूषण से सम्मानित होंगे मिथुन चक्रबर्ती, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ ऐलान

Republic Day 2024

Republic Day 2024: आज देशभर में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया था, जिसमें 5 लोगों को पद्मविभूषण , 17 को पद्मभूषण और 110 को पद्मश्री दिया जाएगा। इस लिस्ट में मिथुन चक्रवर्ती से लेकर मेगास्टार चिरंजीवी और वैजयंती माला तक के नाम शामिल हैं।

Republic Day 2024: आपको बता दे कि गणतंत्र दिवस से पहले केंद्र सरकार ने गुरुवार रात को साल 2024 के लिए पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वालों के नाम घोषित कर दिए हैं। इस लिस्ट में पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री से सम्मानित होने वाली 34 हस्तियों के नाम शामिल है।  वहीं इस लिस्ट में फिल्म जगत से भी कई सारे कलाकारों को शामिल किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि इस बार कौन-कौन से कलाकार को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण से किया जाएगा सम्मानित

Republic Day 2024: भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के साथ ही चार विभूतियों को पद्म विभूष्ण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें श्री मती विजया माला बाली, श्री कोनिदेला चिरंजीवी, श्री बंधेश्वर पाठक के साथ ही श्रीमती पद्मा सुब्रमण्यम शामिल है।

पद्म विभूषण पाने वालों की लिस्ट

क्रमांक

नाम

क्षेत्र

राज्य/क्षेत्र/देश

1

श्रीमती विजया माला बाली

कला

तमिलनाडु

2

श्री कोनिदेला चिरंजीवी

कला

आंध्र प्रदेश

3

श्री एम. वेंकैया नायडू

सार्वजनिक कार्य

आंध्र प्रदेश

4

श्री बंधेश्वर पाठक

सामाजिक कार्य

बिहार

5

श्रीमती पद्मा सुब्रमण्यम

कला

तमिलनाडु

Republic Day 2024: मिथुन चक्रवर्ती पद्म भूषण से किए जाएंगे सम्मानित

Republic Day 2024:इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है बाॅलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का , जिन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मिथुन बॉलीवुड की उन शख्सियतों में शुमार हैं, जिनका न कोई फिल्मी बैकग्राउंड रहा और न ही इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर, लेकिन फिर भी उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत से एक अलग पहचान बनाई है। मिथुन ने फिल्मी करियर की शुरुआत 1976 में आई फिल्म ‘मृगया’ से की। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके बाद मिथुन ने कई हिट फिल्में दीं, जिसमें वारदात’, ‘अविनाश’, ‘डिस्को डांसर’, ‘घर एक मंदिर’, ‘वतन के रखवाले’, ‘हमसे है जमाना’, ‘बॉक्सर’, ‘बाजी’, ‘कसम पैदा करने वाले की’, ‘प्यार झुकता नहीं’, ‘स्वर्ग से सुंदर’ जैसी लगभग 350 फिल्मों के नाम शामि है।

पद्म भूषण 2024 से ये सम्मानित

एम फातिमा बीवी (सार्वजनिक मामले) – केरल
होर्मूसजी एन कामा (साहित्य एवं शिक्षा) – महाराष्ट्र
मिथुन चक्रवर्ती (कला) – पश्चिम बंगाल
सीताराम जिंदल (व्यापार और उद्योग) – कर्नाटक
यंग लियू (व्यापार और उद्योग) – ताइवान
अश्विन बालचंद मेहता (मेडिसिन) – महाराष्ट्र
सत्यब्रत मुखर्जी (सार्वजनिक मामले) – पश्चिम बंगाल
राम नाईक (सार्वजनिक मामले) – महाराष्ट्र
तेजस मधुसूदन पटेल (मेडिसिन) – गुजरात
ओलानचेरी राजगोपाल (सार्वजनिक मामले) – केरल
दत्तात्रेय अंबादास मयालू उर्फ राजदत्त (कला) – महाराष्ट्र
तोगदान रिनपोछे (अन्य – अध्यात्मवाद) – लद्दाख
प्यारेलाल शर्मा (कला) – महाराष्ट्र
चन्द्रेश्वर प्रसाद ठाकुर (चिकित्सा)-बिहार
उषा उथुप (कला) – पश्चिम बंगाल
विजयकांत (कला) – तमिलनाडु
कुन्दन व्यास (साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता)-महाराष्ट्र

विजयकांत को भी मिलेगा पद्म भूषण

Republic Day 2024: विजयकांत साउथ सिनेमा के ही नहीं बल्कि राजनीति में भी बड़ा नाम थे। अभिनेता औऱ राजनेता विजयकांत तमिल सिनेमा में 1980 और 1990 के दशक में बड़ा नाम रहे थे। वह 2011 से लेकर 2016 तक तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे थे। राजनीति में प्रवेश करने से पहले विजयकांत एक सफल अभिनेता, निर्माता और निर्देशक थे।

चिरंजीवी को किया जाएगा पद्मविभूषण से सम्मानित

Republic Day 2024: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी को भी पद्मविभूषण के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।सरकार द्वारा लिस्ट जारी होने के बाद चिरंजीवी को बधाइयां मिलने लगी हैं। सरकार ने गुरुवार को देर रात पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री से सम्मानित होने वाली 34 हस्तियों के नाम सार्वजनिक किए हैं। इनमें से सिनेमा जगत से मिथुन चक्रबर्ती का नाम शामिल है। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा, वहीं चिरंजीवी को पद्मविभूषण के सम्मान के लिए चुना गया है।

Republic Day 2024: पद्म पुरस्कार विजेताओं में से 30 महिलाएं हैं। इनमें 8 विदेशी/NRI/PIO/OCI कैटेगरी के लोग भी हैं। जबकि 9 हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं। तमिल एक्टर विजयकांत को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार दिया गया है।

Republic Day 2024: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार के ये पुरस्कार तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री के रूप में दिया जाता है। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा जैसी सेवाओं में उत्कृष्ठ योगदान के लिए दिया जाता है।

Written By- poline Barnard.

ये भी पढ़ें…

Republic Day2024: 75वें गणतंत्र दिवस पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ध्वनि बजाकर किया गया आगाज, राष्ट्रपति मुर्मू ने तिरंगा फहराया
यूपी: बुलंदशहर को दी 20,435 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने लोगों का किया संबोधन कहा-“अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का समय…”
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।