Republic Day2024: 75वें गणतंत्र दिवस पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ध्वनि बजाकर किया गया आगाज, राष्ट्रपति मुर्मू ने तिरंगा फहराया

Republic Day 2024

Republic Day2024: भारत देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉर मेमोरियल पहुंच शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने यहां 2 मिनट का मौन भी किया। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों बग्घी में कर्तव्य पथ के लिए रवाना हुए।

Republic Day2024:40 वर्ष के बाद ये पहली बार है, जब राष्ट्रपति बग्घी में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए बग्घी में रवाना हुईं है।
लास्ट बार 1984 में इस बग्घी का उपयोग किया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दूसरी बार राजपथ पर तिरंगा फहराया है।इस गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बतौर चीफ गेस्ट आए हैं। इस बार 13 हजार स्पेशल गेस्ट भी आए है।। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम ‘विकसित भारत’ और भारत-लोकतंत्र की मातृका (जननी) है।

Republic Day2024: पीएम मोदी के साथ ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी देशवासियों को बधाई

 

Republic Day2024: पीएम मोदी के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवसियों को शुभकामनाएं दीं और भारत को एक सशक्त एवं विकसित देश के रूप में स्थापित करने के संकल्प को मज़बूत करने का उनसे आह्वान किया है।पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि, देश के अपने समस्त परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद! 

Republic Day2024: राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा है कि, ‘‘आप सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। इस ऐतिहासिक अवसर पर हम सभी भारत को एक सशक्त एवं विकसित देश के रूप में स्थापित करने के संकल्प को मज़बूत करें। जय हिन्द!’

फ्रांस के राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस समारोह में हैं मुख्य अतिथि

Republic Day2024: आपको बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस अवसर पर उन्हें भारत के लोगों के बीच होने की खुशी और गर्व, दोनों हैं। मैंक्रों इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि हैं।

Republic Day2024: मैक्रों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि, ‘‘मेरे प्रिय मित्र नरेन्द्र मोदी और भारत के लोग गणतंत्र दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आपके साथ होने पर खुशी और गर्व है। आइये, जश्न मनाते हैं!’ इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बृहस्पतिवार को जयपुर में ली गई एक सेल्फी भी साझा की।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी दी बधाई

Republic Day2024: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “मैं सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। यह दिन हमारे इतिहास का बहुत महत्वपूर्ण दिन है…पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत, दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति और विश्व गुरु बनने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं…”

 

Republic Day2024: महिला म्यूजिशियन ने किया परेड का आगाज

Republic Day2024:आज परेड का आगाज 112 महिला म्यूजिशियन ने शंख, ढोल, नगाड़े, ताशे और दूसरे पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ किया है। परेड स्टार्ट कर दी गई और 90 मिनट तक चलेगी। 105 हेलीकॉप्टर यूनिट के 4 एमआई-17 से कर्तव्य पथ पर उपस्थित दर्शकों पर पुष्प वर्षा की गई है। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू के सलामी लेने के साथ परेड शुरू हुई।

Written By- Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।