ताजा ख़बरें

Sankalp Satyagrah: राजघाट पर कांग्रेस का एक दिन का संकल्प सत्याग्रह, प्रियंका गाधी-“मेरे शहीद पिता का संसद मे किया जाता है का अपमान, तब क्यों नहीं जाती…”

Sankalp Satyagrah: संसद सदस्य के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में कांग्रेस पार्टी दिल्ली के राजघाट पर एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह कर रही है।इसमें कांग्रेस के बड़ें नेताओं के साथ ही कार्यकर्ता भी भारी मात्रा में राजघाट पर पार्टी के संकल्प सत्याग्रह में शामिल हुए।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी: मेरे शहीद पिता का,मेरी मां अपमान किया जाता है तब आपकी सदस्यता क्यों नहीं होती रद्द?

दिल्ली के राजघाट संकल्प सत्याग्रह के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि “मेरे शहीद पिता का अपमान संसद में किया जाता है। शहीद के बेटे का अपमान किया जाता है उन्हें मीर जाफर कहा जाता है। मेरी मां का अपमान किया जाता है। आपके मंत्री कहते हैं कि इनके पिता कौन हैं? आपके प्रधानमंत्री गांधी परिवार के लिए कहते हैं कि ये नेहरू उपनाम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते? आप पर तो कोई केस नहीं होता, आपकी सदस्यता रद्द नहीं होती।”

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि “अहंकारी, तानाशाह जब जवाब नहीं दे पाते तो पूरी सत्ता को लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं। आपने कभी सोचा है ये पूरी सरकार एक आदमी को बचाने की इतनी कोशिश क्यों कर रही है? इस अडानी में है क्या कि आप इसे देश की सारी संपत्ति दे रहे हैं। ये अडानी है कौन कि इनका नाम सुनते ही आप बौखला जाते हैं?”

Sankalp Satyagrah:प्रियंका गांधी- भगवान राम कौन थे? क्या वो…

उन्होंने आगे कहा कि “आप परिवारवादी कहते हैं तो भगवान राम कौन थे? क्या वो परिवारवादी थे? क्या पांडव परिवारवादी थे? और हमें क्या शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए?”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे: मानहानि के केस का तमाशा कर रहीं है भाजपा

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि “राहुल गांधी ने जब इस मुद्दे को उठाया तो उन्हें दबाने के लिए ये(BJP) मानहानि के केस का तमाशा कर रहे हैं।…ये एक साजिश है जिसके खिलाफ राहुल गांधी लड़ रहे हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।”

खड़गे ने आगे कहा कि “हमें अगर कोई सताने की, सत्य बोलने से रोकने की कोशिश करता है तो देश, लोकतंत्र, बोलने की आज़ादी को बचाने के लिए हम लड़ते रहेंगे। राहुल गांधी इस देश की जनता के लिए लड़ रहे हैं लेकिन राहुल गांधी पर केस किया गया।”

ये भी पढ़ें…

Rahul Gandhi: लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल गांधी ने की प्रैस कांफ्रेंस, कहा-“गांधी किसी से माफी नहीं मांगते”
Congress: राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रदर्शन

Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

14 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

20 hours ago

IPL 2024:12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को उसके घर में 24 रनों से हराया, स्टार्क के आगे नेस्तानाबूत हुई मुंबई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…

20 hours ago

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत

2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…

1 day ago

रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित, जानिए कौन देगा स्मृति ईरानी को टक्कर

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…

2 days ago

IPL 2024: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

2 days ago