ताजा ख़बरें

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी: करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष की जयपुर में गोली मारकर हत्या, तीन आरोपियों में से एक की मौत

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने चार गोली मारकर हत्या कर दी। अस्पताल में उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा, “तीन लोग यहां आए थे और उन्होंने सुखदेव सिंह से मिलने के लिए कहा। अनुमति मिलने के बाद वे अंदर गए…उनसे करीब 10 मिनट तक बातचीत की और फिर सुखदेव सिंह पर फायरिंग कर दी। सुखदेव सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना में उनका एक सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक हमलावर की भी मृत्यु हुई है…पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है…”
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी: आपको बता दे करणी सेना अध्यक्ष की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लाॅरेंश बिश्र्नोई के गुर्गे रोहित गोदरा ने ली है। उसके खिलाफ रेड काॅर्नर नोटिस जारी किया हुआ है। रोहित गोदरा ने दुबई में अड्डा बना रखा है और वहीं से लाॅरेंश के इशारे पर करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या करवा दी। रोहित ने हत्या करने की वजह भी बतायी है कि “ये हमारे दुश्मनों के साथ मिलकर उनका सहयोग कर रहा था।उनको मजबूत करने का काम कर रहा था। रही बात दुश्मनों की,तो वह अपने धर की चौखट पर अपनी अर्थी तैयार रखे। जल्दी उनसे भी मुलाकात होगी।”

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी: गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही लाॅरेंश गैंग की तरफ से उनको धमकी मिली थी। सुखदेव सिंह ने इस बाबत पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवायी थी। लेकिन, पुलिस ने उनकी शिकायत को ज्यादा तवज्जों नहीं दी थी।
ये भी पढ़ें…
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:राजस्थान के अरमानों पर फिरा पानी,हैदराबाद की कटी चांदी दिनों टीमों को मिले एक एक अंक

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में एक बार फिर बारिश ने…

8 hours ago

IPL 2024:कोलकाता और हैदराबाद के बीच आज होगी भिड़त, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

1 day ago

IPL 2024:आखिरी लीग मुक़ाबले में बैंगलोर ने चेन्नई को 27 रनों से रौंदा, कटाया प्लेऑफ का टिकट

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…

1 day ago

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

2 days ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 days ago