ताजा ख़बरें

सनातन धर्म की पहचान है वीर महान: माथे पर त्रिपुंड, गले में रूद्राक्ष पहन कर लड़ते है WWE

सनातन धर्म की पहचान है वीर महान : विदेशों में सनातन धर्म का झंडा बुलंद कर रहा है वीर महान। एक ऐसा शख्स जो कि माथे पर त्रिपुंड, गले में रूद्राक्ष की माला पहनता है और बाजू पर राम का टैटू गुदवा रखा है। आज कल हर किसी की चर्चा का केंद्र बना हुआ है। वीर महान WWE में भारत के “द ग्रेट खली” के बाद दूसरा ऐसा खिलाडी है जो भारत का नाम रेसलिंग के क्षेत्र में रोशन कर रहा है।

वीर महान का लुक : लंबे खुले बाल, माथे पर त्रिपुंड, गले में रूद्राक्ष की माला

वह जब भी रिंग में उतरता है तब दर्शकों को जोश देखते ही बनता है। सब उसके लुक को देखकर जोश में आ जाते है। लंबे खुले बाल, माथे पर त्रिपुंड, गले में रूद्राक्ष की माला और बाजू पर राम का नाम देखकर दर्शक उसकी शान में खूब तालियां बजाते हुए और शोर मचाते है। दर्शकों का रोमांच जब और भी बढ़ जाता है पलक झपकते ही विरोधियों को वे धूल चटा देता है।

वीर महान का साधारण परिवार से है संबंध

आप को बता दे कि वीर महान का असली नाम रिंकी सिंह राजपूत है और वे उत्तरप्रदेश के गोपीगंज से ताल्लुक रखते हैं।  8 मई 1988 को उनका जन्म एक ट्रक चालक के घर में हुआ जिनके 9 बच्चे हैं। रिंकू को बचपन से ही पहलवानी का शौक था। मगर स्कूल के दिनों में रिंकू सिंह ने भाला फेंकने में महाराथ हासिल कर ली। उन्हें भाला फेंक में जूनियर नेशनल में पदक मिल चुका है।

वीर महान का WWE में लगातार 12 मुकाबलों में जीत का रिकार्ड

उसके बाद उन्होंने साल 2018 में WWE रेसलिंग में कदम रखा और कुछ ही समय में रेसलिंग की दुनिया में अपना बड़ा नाम कर लिया।वीर महान उर्फ रिंकू सिंह राजपूत ने सौरव गुर्जर नाम के रेसलर के साथ मिलकर टीम बनाई- ‘द इंडस शेर’ और WWE NXT में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने जिंदर महाल नाम के रेसलर के साथ मिलकर WWE रिंग में उतरे, तब रिंकू ने अपना नाम बदलकर वीर महान रखा। वीर महान ने लगातार WWE मे 12 मुकाबलों में जीत दर्ज करके सब को चौका दिया।

वीर महान के शरीर की काया की बात करे तो वह इतनी अदभुत और गठीला है कि विरोधी भी थर-थर कांपते है।लड़किया तो उनके गठीले बदन को मर मिटती है। अगर बात करे बच्चों और युवाओं की तो वे सब उनके लुक को फाॅलों करते है।

उनकी हाइट 6 फुट 4 इंच है और उनके वजन की बात करे तो 125 किलो है। आप उनके लुक की बात करे तो माथे पर त्रिपुंड, गले में रूद्राक्ष की माला और उनका भारी भरकम शरीर उनको एक आक्रमक और मजबूत पहलबान बनाती है। रिंग मे कई बार वीर महान भगवा तो कभी काले रंग में दिखते हैं।

Maharashtra: अजान के वक्त पढ़ी गई हनुमान चालीसा, मुंबई में दिखा राज ठाकरे के बयान का असर
रहस्मयी कहानी-5: महिला सिपाही के इश्क में युवक ने 4 सदस्यों को उतारा मौत के घाट, खुलासे में पुलिस के छूटे पसीने
Russia-Ukraine War live: राष्ट्रपति पुतिन 9 मई “विजय दिवस” पर करेंगे युद्ध की आधिकारिक घोषणा
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित, जानिए कौन देगा स्मृति ईरानी को टक्कर

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…

8 hours ago

IPL 2024: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

8 hours ago

IPL 2024: कोलकाता और मुंबई के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

8 hours ago

T-20 World Cup:T-20 वर्ल्ड कप के लिए माइकल वॉन ने चुनी टॉप 4 टीमें, इस टीम को नहीं दिया मौका फैंस भड़के

T-20 World Cup:इंग्‍लैंड के पूर्व बल्लेबाज और कप्‍तान माइकल वॉन ने आगामी T-20 वर्ल्‍ड कप…

1 day ago

IPL 2024:राजस्थान और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मैच जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

1 day ago

IPL 2024: पंजाब ने चेन्नई को 7 विकेट से रौंदा, जारी रखी प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 49 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब…

1 day ago