ताजा ख़बरें

UP News: चुनाव आयोग से जयंत को बड़ा झटका, रालोद पार्टी का क्षेत्रीय दर्जा छीना

UP News: यूपी निकाय चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक दल (RLD) अध्यक्ष और सासंद जयंत चौधरी को भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ा झटका दे दिया। चुनाव  आयोग ने जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल से उत्तर प्रदेश से राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा छीन लिया है।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय लोक दल पार्टी की स्थापना चौधरी अजीत सिंह ने रखी थी। इस समय यूपी विधानसभा में रालोद के 9 सदस्य हैं और यूपी विधानसभा में रालोद के विधानमंडल दल नेता राजपाल बालियान हैं। यूपी के अलावा रालोद का प्रभाव राजस्थान की राजनीति में भी है, डॉ सुभास गर्ग रालोद के टिकट पर राजस्थान की भरतपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इस समय रालोद का यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में है।

UP News: साल 2022 में रालोद ने सपा के साथ गठबंधन करते हुए 33 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे महज 8 सीटों पर ही जीत मिली थी। चुनाव आयोग ने रालोद का क्षेत्रीय दर्जा छीन लिया और साथ ही चुनाव आयोग ने एनसीपी का राष्ट्रीय दल का दर्जा भी वापस ले लिया है।

UP News: रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने चुनाव आयोग को खत लिखते हुए गुहार लगाई है कि उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह हैंडपंप चुनाव चिन्ह रालोद के प्रत्याशियों के लिए आरक्षित करने की कृपा करे। अगर चुनाव आयोग उनकी गुहार स्वीकार कर लेगा उसी सूरत में उनकी पार्टी के सभी प्रत्याशी हैंडपंप चुनाव चिन्ह का प्रयोग कर पाएंगे।

Jayant Chauhdhary letter

UP News: वहीं बीआरएस (BRS) को आंध्र प्रदेश में एक राज्य पार्टी के रूप में अमान्य किया है। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को नागालैंड में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता मिली है और टिपरा मोथा पार्टी को त्रिपुरा में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी है। वहीं मेघालय में वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी को भी राज्य स्तरीय पार्टी के रूप में मान्यता मिली है। इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग ने रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी को पश्चिम बंगाल में एक राज्य पार्टी के रूप में अमान्य किया।

ये भी पढ़ें…

Maharashtra: चंद्रकांत पाटिल के बाबरी विध्वंश वाले बयान पर भड़के उद्धव, कहा-“जब बाबरी गिरी तो चूहे बिल में थे”
Ateek Ahmad: उत्तर प्रदेश पुलिस अतीक को लेकर हुई प्रयागराज रवाना, अतीक को लग रहा है डर “ये लोग मुझे मरवाना चाहते है”
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

3 hours ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

3 hours ago

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

1 day ago

हैदराबाद के लिए बारिश बना वरदान प्ले ऑफ में ली एंट्री, इन टीमों का कटा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…

1 day ago

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

4 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago