ताजा ख़बरें

Vibrant Gujarat Summit Live: वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, जानें कौन-कौन हुआ शामिल

Vibrant Gujarat Summit Live: पीएम मोदी ने बुधवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (VGS) का उद्घाटन किया। 10 से 12 जनवरी तक सम्मेलन के 10वें संस्करण का आयोजन किया गया है। इस वर्ष के सम्मेलन का विषय गेटवे टू द फ्यूचर है। सम्मेलन में 34 देश और 16 संगठन शामिल होंगे। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फियाला, मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप जैसिंटो न्यूसी, तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी महात्मा मंदिर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में शामिल हुए।

Vibrant Gujarat Summit Live: वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 पर ब्रिस्बेन अलार्म मॉनिटरिंग की सीईओ वर्जीनिया टोबियास ने भारत दौरे को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुझे भारत से प्यार है। ऑस्ट्रेलिया और भारत साझेदारी के सामने कई अपार संभावनाएं हैं।विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन एवं प्रदर्शन केंद्र में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में भाग लिया।

Vibrant Gujarat Summit Live: यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने गांधीनगर में महात्मा मंदिर कन्वेंशन और प्रदर्शनी केंद्र में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने कहा आपके सपने मोदी का संकल्प है

Vibrant Gujarat Summit Live: PM मोदी ने कहा, “कुछ समय पहले ही वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट को 20 वर्ष पूरे हुए हैं। बीते 20 वर्षों में इस समिट ने नए विचारों को प्लेटफॉर्म दिया है। इसने निवेश और रिटर्न के लिए नए गेटवे बनाए हैं। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की इस बार की थीम है- “गेटवे टू द फ्यूचर”, 21वीं सदी की दुनिया का भविष्य हमारे साझे प्रयासों से ही उज्ज्वल बनेगा। भारत ने अपने G20 अध्यक्षता के दौरान भी वैश्विक भविष्य के लिए एक रोडमैप दिया है। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में भी हम इस विज़न को आगे बढ़ा रहे हैं।”

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट को संबोधन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत को विकसित बनाने का हमारा लक्ष्य है, आपके सपने ही मोदी का संकल्प  है। आज तेजी से बदलते हुए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत विश्वमित्र की भूमिका में आगे बढ़ रहा है। आज भारत ने विश्व को ये भरोसा दिया है कि हम साझा लक्ष्य तय कर सकते हैं, अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। विश्व कल्याण के लिए भारत की प्रतिबद्धता, निष्ठा, प्रयास और भारत का परिश्रम आज की दुनिया को ज्यादा सुरक्षित और समृद्ध बना रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे हुए हैं और अब भारत अगले 25 वर्षों के लक्ष्य पर काम कर रहा है। जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष मनाएगा, तब तक हमने भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है। यह 25 साल का कार्यकाल भारत का अमृतकाल है। इस अमृतकाल में यह पहला वाइब्रेंट गुजरात समिट हो रही है, इसलिए इसका महत्व और बढ़ गया है।

मुकेश अंबानी ने क्या कहा

Vibrant Gujarat Summit Live: वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस एक गुजराती कंपनी थी है और हमेशा रहेगी…रिलायंस ने भारत भर में विश्व स्तरीय संपत्ति और क्षमताएं बनाने में 150 अरब डॉलर यानि 12 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है। पिछले 10 वर्षों में इसमें से एक तिहाई से अधिक का निवेश अकेले गुजरात में किया गया है।
गौतम अडानी ने क्या कहा

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के दौरान अडानी समूह के चेयरपर्सन गौतम अडानी ने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात पीएम मोदी के असाधारण दृष्टिकोण की आश्चर्यजनक अभिव्यक्ति है। इसने देश भर में एक अलख जगाई है। आंदोलन के रूप में हमारे सभी राज्य भारत के औद्योगिक परिदृश्य को मौलिक रूप से फिर से तैयार करने के लिए प्रतिस्पर्धा और सहयोग करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

माइक्रोन टेक्नोलॉजी के संयज मेहरोत्रा

Vibrant Gujarat Summit Live: माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सीईओ संजय मेहरोत्रा ने कहा कि भारत को सेमीकंडक्टर्स के लिए वैश्विक केंद्र बनाने का पीएम मोदी का दृष्टिकोण भारत के भविष्य के लिए बड़ी आर्थिक गतिविधि होगी। क्योंकि भारत तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। भारत के लिए आगे जबरदस्त अवसर है। वाइब्रेंट गुजरात उन दूरदर्शी विचारों को भी संबोधित करेगा जो सेमीकंडक्टर शक्ति के रूप में भारत के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।

यूएई के राष्ट्रपति ने किया संबोधन

Vibrant Gujarat Summit Live: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने गांधीनगर में महात्मा मंदिर कन्वेंशन और प्रदर्शनी केंद्र में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 को संबोधित किया। इसके अलावा भारत के उद्योगपित मुकेश अंबानी ने भी समिट को संबोधित किया है।

ब्रिस्बेन अलार्म मॉनिटरिंग की सीईओ वर्जीनिया टोबियास

Vibrant Gujarat Summit Live: वाइब्रेंट गुजरात समिट 2024 पर ब्रिस्बेन अलार्म मॉनिटरिंग की सीईओ वर्जीनिया टोबियास ने भारत दौरे पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भारत देश से उन्हें बहुत लगाव है। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच कई सेक्टर में अपार संभावनाएं हैं। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि यह समिट आत्मनिर्भर भारत के लिए समृद्ध गुजरात की परिकल्पना के साथ नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

क्या बोले गुजरात के मुख्यमंत्री

Vibrant Gujarat Summit Live: वाइब्रेंट गुजरात समिट 2024 के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि मैं इस शिखर सम्मेलन में शामिल 34 देशों और 130 से अधिक प्रतिनिधियों का स्वागत करता हूं। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य का विचार दुनिया के सामने रखा है। भारत ने जी20 की अध्यक्षता के दौरान यह विचार दुनिया भर में पहुंचाने का काम किया और इससे देश गौरवान्वित है।

Written By- Poline Barnard

ये भी पढे़ं…

Maharashtra Politics: सीएम शिंदे सहित 16 विधायकों की अयोग्यता पर आज होगा फैसला, स्पीकर पर होगी सबकी निगाहें
Ram Mandir Pran Pratishtha: सपा विधायक ने विधानसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखकर लगाई गुहार ,बोले सभी विधायकों को मिले न्योता

Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत

2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…

7 hours ago

रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित, जानिए कौन देगा स्मृति ईरानी को टक्कर

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…

16 hours ago

IPL 2024: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

16 hours ago

IPL 2024: कोलकाता और मुंबई के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

16 hours ago

T-20 World Cup:T-20 वर्ल्ड कप के लिए माइकल वॉन ने चुनी टॉप 4 टीमें, इस टीम को नहीं दिया मौका फैंस भड़के

T-20 World Cup:इंग्‍लैंड के पूर्व बल्लेबाज और कप्‍तान माइकल वॉन ने आगामी T-20 वर्ल्‍ड कप…

2 days ago

IPL 2024:राजस्थान और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मैच जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

2 days ago