राजनीति

Madhya Pradesh: कांग्रेस ऑफिस में भगवा झंडा लगाकर चुनाव से पहले हिंदुत्व की काट ढूंढ रहे हैं कमलनाथ

Madhya Pradesh: कांग्रेस को कहीं न कहीं ये समझ आने लगा है, कि हिंदुत्व की बात करके ही सत्ता में वापसी की जा सकती हैं। अब कांग्रेस ये रणनीती बनाने में जुटी है, कि भाजपा को हिंदुत्व के चुनावी पिच पर कैसे हराया जाए? यह सवाल को लेकर कांग्रेसियों के जहन में चिंता गहरा रही है। विपक्षी दलों को हिंदुत्व के एजेंडे की कोई काट नहीं सूझ रही। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत दिग्गज कांग्रेसी चुनावों में मंदिरों की परिक्रमा करके भी देख चुके हैं, लेकिन परिणाम वो नहीं आया जो आना चाहिए था।

ऐसे में मध्य प्रदेश में एक नया नजारा सामने आया है। मध्य प्रदेश में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले राजधानी भोपाल के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पहली बार भगवा झंडे लगा दिए गए हैं। कांग्रेस के पार्टी कार्यालय पर हमेशा से तिरंगा झंडा लगाया रहता है, लेकिन अब कांग्रेस कार्यालय के बाहर का हिस्सा हो या अंदरूनी सजावट, हर जगह भगवा रंग दिखाई दे रहा है।

कांग्रेस कार्यालय में पुजारियों का लगा है तांता

कांग्रेस का मध्य प्रदेश कार्यालय में रविवार को कांग्रेस पुजारी प्रकोष्ठ का एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी ने इसे धर्म संवाद एवं मठ मंदिर स्वायत्त संकल्प दिवस के रूप में आयोजित किया। कहा जा रहा है, कि प्रदेश में पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिला, जब कांग्रेस ऑफिस में भगवा झंडे लगाए गए हों।

Madhya Pradesh: इस आयोजन के चलते कांग्रेस कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया। खास बात यह है, कि इस बार ऑफिस को भगवा रंग दिखाई दे रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि सुधीर भारती ने बताया, कि धर्म संवाद कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ के जनप्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष, मठ-मंदिरों के महंत और पुजारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

आयोजन का क्या है उद्देश्य?

मध्य प्रदेश में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। कई बार भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं, कि वह हिंदू धर्म का सम्मान नहीं करती और अन्य धर्म के नागरिकों को बढ़ावा देती है। ऐसे आरोपों का जवाब देने के लिए कांग्रेस ने इस तरह का आयोजन किया है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इन दिनों प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। छिंदवाड़ा में उनकी ख्याति हनुमान भक्त के रूप में है। छिंदवाड़ा के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव शिकारपुर में कमल नाथ ने भव्य हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करवाई है, लेकिन प्रचार-प्रसार कांग्रेस नहीं कर पाई।

Madhya Pradesh: इस बार भाजपा का फोकस छिंदवाड़ा है। इसके लिए भाजपा ने हिंदुत्व राजनीति का प्रमुख चेहरा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को छिंदवाड़ा में प्रोजेक्ट किया है। वह लगातार दौरे कर रहे हैं। ऐसे में कमल नाथ इस बात को साफ समझ चुके हैं, कि इस बार के चुनाव में भाजपा हिंदुत्व के एजेंडे पर चुनाव लड़ेगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अभी से अपना भगवा मोहरा चल दिया है।

Written By–Vineet attri

ये भी पढ़ें..

Noida: बॉयफ्रेंड से ओयो होटल में मिलने पहुंची शादीशुदा महिला को उतारा मौत के घाट

IPL 2023: आज होंगे दो मुकाबले, पहले मैच में पंजाब की टक्कर कोलकाता से, नीतीश की कप्तानी की होगी अग्नि परीक्षा

खबर इंडिया स्टाफ

Recent Posts

IPL 2024:राजस्थान के अरमानों पर फिरा पानी,हैदराबाद की कटी चांदी दिनों टीमों को मिले एक एक अंक

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में एक बार फिर बारिश ने…

14 hours ago

IPL 2024:कोलकाता और हैदराबाद के बीच आज होगी भिड़त, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

2 days ago

IPL 2024:आखिरी लीग मुक़ाबले में बैंगलोर ने चेन्नई को 27 रनों से रौंदा, कटाया प्लेऑफ का टिकट

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…

2 days ago

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

2 days ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 days ago