Noida: बॉयफ्रेंड से ओयो होटल में मिलने पहुंची शादीशुदा महिला को उतारा मौत के घाट

घटना स्थल पर खड़े लोग

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ओयो होटल के रूम नंबर-104 में प्रेमी ने 38 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर दी। होटल के बाथरुम में उसका शव मिला। महिला पहले से शादी शुदा थी। प्रेमी से मिलने पहुंची महिला की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना थाना सेक्टर 63 के छिजारसी की बताई जा रही है। इटावा की महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ नोएडा में रह रही थी। बताया जा रहा है कि मृतका के उसके रिश्तेदार सोनू से अवैध संबंध थे।

झगड़े के बाद की हत्या

Noida: बीते शुक्रवार को करीब 12:30 बजे महिला प्रेमी सोनू से मिलने सेक्टर 63 छिजारसी के ओयो होटल में गई थी। बताया जा रहा है, कि प्रेमी सोनू की शादी होने वाली है। जिसको लेकर ओयो में महिला और सोनू के बीच झगड़ा हो गया था विवाद के बीच गुस्से में आकर सोनू ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी और किसी चीज से महिला के सिर और चेहरे पर वार कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

Noida: इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ओयो पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।

Written By–Vineet Attri

ये भी पढ़ें..

IPL 2023: आज होंगे दो मुकाबले, पहले मैच में पंजाब की टक्कर कोलकाता से, नीतीश की कप्तानी की होगी अग्नि परीक्षा

IPL 2023:अलग ‘इम्पैक्ट’ होगा 16वें साल का, गुजरात और CSK की भिड़ंत से IPL 2023 का होगा आगाज

By खबर इंडिया स्टाफ