राजनीति

Mainpuri Byelection: अखिलेश यादव ने धर्मपत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारा, भाजपा ने क्या बोला?

Mainpuri Byelection: उत्तर प्रदेश की लोकसभा मैनपुरी में उपचुनाव होने तय हुए हैं। जिसमें सपा से अखिलेश यादव ने अपनी धर्मपत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित कर चुनाव में उतारा है। डिंपल यादव पहले भी यूपी की कन्नौज लोकसभा से सांसद रह चुकी हैं। आपको बता दें, कि यह जानकारी समाजवादी पार्टी ने ट्वीटर के माध्यम से साझा की है। सपा से डिंपल यादव को मैनपुरी से प्रत्याशी बनाये जाने के बाद भाजपा की पहली प्रतिक्रिया आ गई है।

भाजपा ने क्या बोला?

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, कि भाजपा ने मैनपुरी में बीते चुनावों में लगातार जनाधार बढ़ा है। भाजपा इस चुनाव में भी मैनपुरी सीट पर भी जीत दर्ज करेगी। जो भी भाजपा प्रत्याशी होगा, वो पीएम मोदी और सीएम योगी के नाम पर मैनपुरी में कमल खिलाकर दिखाएगा और इतिहास रचेगा। हालांकि, अभी तक भाजपा ने मैनपुरी से अपने प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया है।

आगे कहा, कि डिंपल यादव के प्रत्याशी बनाए जाने का फैसला समाजवादी पार्टी का पहले से ही अपेक्षित था। सपा में कार्यकर्ता तो केवल जिंदाबाद मुर्दाबाद नारे लगाने के लिए बचे हैं। चुनाव लड़ने का अधिकार केवल सैफई कुनबे के पास है। आजमगढ़ में पहले धर्मेंद्र यादव को चुनाव लड़ाया था और अब मैनपुरी में डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। मैनपुरी में इस बार भाजपा का कमल खिलेगा।

Mainpuri Byelection: आपको बता दें, कि मैनपुरी सीट पर 10 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं 17 नवंबर तक नामांकन होगा। जबकि 21 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद पांच दिसंबर को मतदान और आठ दिसंबर को गिनती होगी।

ये भी पढ़ें..

Mainpuri Byelection: मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधु अपर्णा यादव होंगी भाजपा प्रत्याशी? 5 दिसंबर को होगा मतदान

Up News: अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज कहा-15 लाख न सही, खजांची की फीस ही दे दें

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

3 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago