Mainpuri Byelection: मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधु अपर्णा यादव होंगी भाजपा प्रत्याशी? 5 दिसंबर को होगा मतदान

aparna yadav mainpuri byelection

Mainpuri Byelection: सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन हो जाने के बाद लोकसभा सीट खाली हो गई है। जिस पर उपचुनाव होना तय हुआ है। जहां 10 नवंबर को प्रत्याशियों का ऐलान होने के बाद 5 दिसंबर को मतदान होगा। उससे पहले ही सपा के गढ़ को ढ़हाने के लिए भाजपा ने समीकरण बनाना शुरु कर दिया है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक मैनपुरी लोकसभा से मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधु अपर्णा यादव को भाजपा मैदान में उतार सकती है। विधानसभा चुनावों से पहले ही अपर्णा ने भाजपा का दामन थामा था। मैनपुरी सीट सपा के लिए प्रतिष्ठा व अपने गढ़ को बचाने के लिए बहुत बड़ी चुनौती है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, उधर सपा में प्रत्याशी को लेकर मंथन जारी है। सभी की निगाहें अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव पर टिकी हुई हैं। भाजपा की तरफ से शीर्ष नेतृत्व को कई नाम भेजे गए हैं, जिनमें अपर्णा यादव का भी नाम शामिल है। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी में मुलायम सिंह यादव के पोते और मैनपुरी से पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव के नाम की भी चर्चा है।

Mainpuri Byelection: इन सब के बीच सभी की निगाहें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव पर टिकीं हैं। क्योंकि शिवपाल यादव जसवंतनगर से विधायक हैं और उनकी वहां मजबूत पकड़ भी है। इसलिए सपा को इस सीट को बचाने के लिए शिवपाल यादव का साथ जरुरी है। दरअसल, यादव परिवार में मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर मंथन आखिरी दौर में है।

मैनपुरी लोकसभा सीट में जसवंत नगर विधानसभा आती है, जहां शिवपाल सिंह यादव की जबरदस्त पकड़ है। जसवंत नगर विधानसभा सीट जीते बिना मैनपुरी लोकसभा सीट पर कब्जा मुश्किल है। जसवंत नगर विधानसभा सीट से खुद शिवपाल सिंह यादव है विधायक हैं। बता दें, कि मैनपुरी लोकसभा की 5 विधानसभा में से 3 पर सपा का और 2 पर बीजेपी का कब्जा है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव प्रत्याशी उतारने के मूड में नहीं हैं। कहा यह भी जा रहा है, कि उन्होंने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर आखिरी फैसला अखिलेश यादव पर ही छोड़ा है।

Mainpuri Byelection: आपको बता दें, कि अपर्णा यादव का भाजपा की तरफ से अभी प्रत्याशी होना तय नहीं हुआ है। हालांकि नाम चर्चा में है। अपर्णा के साथ भाजपा की तरफ से पूर्व सांसद रघुराज सिंह, ममतेश शाक्य, प्रदीप चौहान और तृप्ति शाक्य का नाम भी चर्चा में है। दरअसल, मैनपुरी सीट यादव बाहुल्य सीट है।

ये भी पढ़ें..

Farmani Naaz: हर-हर शंभू वाली फरमानी मुश्किलों में फंसी भाई, पिता और जीजा पर डकैती का आरोप

Maharashtra News: वक्त पर नहीं जागे तो, तिरंगे मे चांद दिखाई देगा: केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।