यात्रा

Bharat Jodo Yatra: ब्रेक के दौरान ‘केसरिया तेरा इश्क है पिया’ पर यात्रियों के साथ खूब थिरके पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की चल रही भारत जोड़ो यात्रा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उर्फ दिग्गी का यात्रियों के साथ ब्रेक के दौरान हाल ही में आई मूवी ब्रह्मास्त्र का रोमांटिक गाना ‘केसरिया तेरा इश्क है पिया’ पर थिरकने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें, कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। यात्रा मध्यप्रदेश के करीब पहुंच गई है।

महाराष्ट्र और एमपी बॉर्डर पर यात्रा को 2 दिन का ब्रेक देकर राहुल गांधी गुजरात चुनाव प्रचार के लिए गए हैं। ब्रेक के दौरान यात्री मौज मस्ती कर रहे हैं। वहीं से दिग्गी सिंह के नाचने का वीडियो सुर्खियों में है। दिग्गी शोले मूवी के गाना ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ पर भी थिरके।

धारदार चाल ऐसी ही बनी रहे आदरणीय..

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के डांस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, कि उनका उमंग भरा डांस और खुशी से दमकता चेहरा, आपकी धारदार चाल ऐसे ही बनी रहे आदरणीय….

बता दें, कि कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर रेप केस दर्ज होने के बाद से भाजपा कांग्रेस नेताओं पर लगातार हमलावर है। नरोत्तम का यह बयान इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, दिग्विजय सिंह के साथ उमंग के रिश्तों की खटास भी पुरानी है।

Bharat Jodo Yatra: आपको बता दें, कि दिग्गी सिंह का दो हफ्ते पहले भारत जोड़ो यात्रा का एक और वीडियो सामने आया था। जिसमें दिग्विजय सिंह फुर्सत के पलों में क्रिकेट खेलते नजर आए थे। वीडियो में दिग्विजय दौड़ लगाकर बॉलिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

उनके पुत्र जयवर्धन सिंह ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। आपको जानकारी के लिए बता दें, कि मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को प्रवेश करेगी।

ये भी पढ़ें..

Ayushi Murder Case: लाल सूटकेस में मिली लड़की ने एक साल पहले की थी लव मैरिज, घर में विवाद के चलते पिता ने किया था मर्डर

Kerala High Court: मुस्लिमों ने नाबालिग पत्नी से संबंध बनाया तो लगेगा पॉक्सो एक्ट

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

IPL 2024:गुजरात और चेन्नई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के…

8 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगाया लगातार जीत का चौका, 60 रनों से पंजाब को रौंदा, प्लेऑफ की रेस में अब भी कायम

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के…

8 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के…

1 day ago

IPL 2024:हेड और अभिषेक के तूफान में उड़ा लखनऊ , 166 रनों के लक्ष्य को 9.4 ओवर में बिना विकेट के चेज कर जीता मुकाबला

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 57 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स…

1 day ago

IPL 2024:प्ले ऑफ की रेस हुई रोमांचक, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

2 days ago

IPL 2024:राजस्थानऔर दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

3 days ago