Brijbhumi: जनवरी महीने से ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग को लेकर चल रहे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र ने बड़ी घोषणा की है। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग सेवा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान शैलजा कांत ने ब्रजवासियों को भरोसा दिया है कि चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग का जल्द ही सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा है कि जो पुरातन परिक्रमा मार्ग है उस पर लौंद के महीने यानि परिक्रमा शुरू होने से पहले ही सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
महीनों से चल रहे परिक्रमा विवाद के बीच बीते शनिवार(18 फरवरी, 2023) को ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग सेवा समिति के अध्यक्ष सर्वेश चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र से मथुरा में मुलाकात की। मुलाकात में ब्रजवासियों ने चौरासी कोस के पुरातन परिक्रमा मार्ग को बदलने और उसका सौंदर्यीकरण न कराए जाने की शिकायत की। साथ ही कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण टौधरी पर ब्रजवासियों को धोखा देने का आरोप लगाया।
मुलाकात के दौरान शैलजा कांत मिश्र ने ब्रजवासियों को भरोसा दिलाया कि चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के मूल स्वरूप से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। साथ ही आश्वासन दिया कि लौंद का महिने में शुरू होने वाली परिक्रमा से पहले ही परिक्रमा मार्ग पर सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। अधिकारियों को नई डीपीआर बनाने का आदेश दे दिया गया है।
Brijbhumi: शैलजा कांत के मुताबिक सौंदर्यीकरण के तहत 40 फीट चौड़ा परिक्रमा मार्ग, जगह-जगह आश्रय स्थल, प्रकाश के लिए लाइट व पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाले सभी गांव के नाम पर बोर्ड लगाए जाएंगे। इस पर ब्रजवासियों ने खुशी जताते हुए शैलजा कांत का आभार व्यक्त किया है।
वहीं ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग सेवा समिति के अध्यक्ष सर्वेश चौधरी ने खबर इंडिया से खास बातचीत में बताया कि हमें सीएम योगी पर हमें पूरा भरोसा है कि वह ब्रजवासियों के साथ धोखा नहीं देंगे। शैलजा कांत जी ने हमें पूरी तरह से आश्वस्त किया है। मुलाकात के दौरान प्रबंधक माधव सिंह, अरूण जेलदार(52 पालों के अध्यक्ष, हरियाणा), कुमरपाल नेताजी, घूरे नेताजी, देवेन्द्र सिंह आदि ब्रजवासी मौजूद रहे। आपको बता दें कि इससे पहले समिति के पदाधिकारियों ने परिक्रमा मार्ग बदलने पर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी थी।
ये भी पढ़ें…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…
2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…