उत्तर प्रदेश

Noida: प्रेरणा विमर्श 2022 का आधिकारिक पोस्टर हुआ लॉन्च, कार्यशाला से प्रतिभागियों का होगा बौद्धिक विकास

Noida के सेक्टर-12 स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर में बीते दिन शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रेरणा विमर्श- 2022 के आधिकारिक पोस्टर को लॉन्च किया गया। इससे पहले कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन मण्डल से जुड़े लोगों ने हवन पूजन किया। पांच दिन तक चलने वाली इस कार्यशाला का उद्देश्य लोगों की बौद्धिक क्षमता को विकसित करना है।

Noida: प्रेरणा विमर्श – 2022 की अध्यक्ष प्रीति दादू ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्रेरणा विमर्श कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला पाँच दिनों तक चलेगी। पाँच दिवसीय इस कार्यशाला में प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर विमर्श होगा। जहाँ समाज के विशिष्ट लोगों का बौद्धिक से मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

Noida: यह कार्यशाला दिनांक 13 नवम्बर तक चलेगी। आज यहाँ कार्यशाला की सफलता के लिए इससे जुड़े सभी लोगों ने हवन पूजन किया। इसके बाद प्रेरणा विमर्श – 2022 के आधिकारिक पोस्टर को भी लॉन्च किया गया।इस दौरान अलग-अलग आयामों की टोली बैठक भी सम्पन्न हुई। जहाँ कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्ययोजना भी तैयार की गई।

Noida: इस कार्यक्रम में कृपाशंकर(प्रचार प्रमुख, उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड), दिनेश(महानगर संघचालक), सत्येंद्र(नगर संघचालक) अंणज त्यागी(संरक्षक, प्रेरणा विमर्श- 2022) प्रीति दादू(अध्यक्ष, प्रेरणा विमर्श- 2022), अनिल त्यागी(संयोजक, प्रेरणा विमर्श- 2022) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Noida: प्रेरणा विमर्श- 2022 के लिए 14 आयाम निर्धारित किए गए हैं जो इस प्रकार है… 1. प्रदर्शनी प्रबन्धन समिति, 2. उद्घाटन सम्पर्क समिति, 3. शिक्षक सम्पर्क समिति, 4. लेखक सम्पर्क समिति, 5. पत्रकार सम्पर्क समिति, 6. सोसल मीडिया समिति, 7. पत्रकार प्रतिभा खोज परीक्षा सम्पर्क समिति, 8. फिल्म फेस्टिवल सम्पर्क समिति, 9. समारोह सम्पर्क समिति, 10. व्यवस्था प्रबन्धन समिति, 11. मीडिया प्रबन्धन समिति, 12. संचालन समिति, 13. आयोजन समिति, 14. संचालन टोल।

आपको बता दें कि पिछले कई वर्षों से प्रेरणा मीडिया संस्थान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही यहां समय-समय पर विचार गोष्टियां भी आयोजित की जाती हैं।

ये भी पढ़ें…

हरिद्वार: पंचायत चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को बताया धामी सरकार के काम पर जनता की मुहर
PM Modi In Ujjain: पीएम मोदी ने महाकाल लोक काॅरिडोर का अनावरण करते हुए कहा-“भारत की आत्मा का केंद्र रहा उज्जैन”

Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

Loksabha Election 2024:लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू,13 राज्यों की 88 सीटों पर होंगे मतदान

Loksabha Election 2024:पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है। दूसरे चरण की…

5 days ago

IPL 2024:कोलकाता के बल्लेबाज करेंगे धमाल या पंजाब के गेंदबाज मरेंगे मैदान जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 42 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स…

5 days ago

IPL 2024:आरसीबी ने खत्म किया हार का सूखा, फ्लॉप रहा हैदराबाद का बल्लेबाजी क्रम; बैंगलोर के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर…

5 days ago

Akhilesh Yadav Nomination:अखिलेश यादव कन्नौज से देंगे बीजेपी को टक्कर,चौथी बार दाखिल किया नामांकन

Akhilesh Yadav Nomination: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट…

5 days ago

IPL 2024: क्या हैदराबाद के तूफान को रोक पाएगी बैंगलोर, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स…

5 days ago