चुनाव

Election News: चुनावों की तारीखों का ऐलान, त्रिपुरा में 16 फरवरी व मेघालय-नागालैंड में 27 फरवरी को होगा मतदान

Election News: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिनकी तारीखों का ऐलान बुधवार को चुनाव आयोग ने कर दिया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी औऱ मेघालय-नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा। एक साथ ही 2 मार्च को तीनों राज्यों के नतीजों का ऐलान होगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, कि तीनों राज्यों में महिला वोटरों की भागीदारी ज्यादा है और यहां चुनावी हिंसा भी ज्यादा नहीं होती। हम यहां पर निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्ध हैं। इन चुनावों की एक दिलचस्प बात यह है कि तीनों राज्यों में बहुमत का आंकड़ा 31 है।

इस साल होंगे 9 राज्यों में चुनाव

साल 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वोत्तर के राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के अलावा कुल 9 राज्यों में चुनाव होंगे। नॉर्थ-ईस्ट के बाद अप्रैल या मई में कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव कराए जाने की संभावना है। 40 सदस्यों वाली मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल भी इसी साल 17 दिसंबर को खत्म हो रहा है। जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में जनवरी 2024 में अलग-अलग तारीखों पर कार्यकाल खत्म होगा।

आपको बता दें, कि त्रिपुरा में BJP और कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के करीब आधे घंटे बाद त्रिपुरा के मजलिसपुर में BJP और कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प हुई। इसमें कई लोग घायल हो गए। झड़प में कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार घायल हो गए। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे डॉ अजय कुमार अभी त्रिपुरा, नागालैंड और सिक्किम के प्रदेश प्रभारी हैं। वे कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।

Election News: कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन का दावा है कि पार्टी के कई घायल कार्यकर्ता अब भी रानीरबाजार पुलिस थाने में हैं। उन्होंने कहा, कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के कारण उन्हें अस्पताल नहीं ले जाया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक मंत्री विपक्ष पर हमले का नेतृत्व कर रहे थे। वे यह मांग भी कर रहे थे कि चुनाव आयोग मजलिसपुर निर्वाचन क्षेत्र सहित पांच निर्वाचन क्षेत्रों में अलग से चुनाव कराए।

ये भी पढ़ें..

Cricket News: शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़कर, न्यूजीलैंड से भारत को दिलाई 4 साल बाद जीत

Lucknow News: राजधानी की सड़कों पर बेशर्मी की हदें पार, चलती स्कूटी पर गोद में बैठी लड़की युवक को करती रही किस

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

Loksabha Election 2024:लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू,13 राज्यों की 88 सीटों पर होंगे मतदान

Loksabha Election 2024:पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है। दूसरे चरण की…

1 day ago

IPL 2024:कोलकाता के बल्लेबाज करेंगे धमाल या पंजाब के गेंदबाज मरेंगे मैदान जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 42 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स…

1 day ago

IPL 2024:आरसीबी ने खत्म किया हार का सूखा, फ्लॉप रहा हैदराबाद का बल्लेबाजी क्रम; बैंगलोर के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर…

1 day ago

Akhilesh Yadav Nomination:अखिलेश यादव कन्नौज से देंगे बीजेपी को टक्कर,चौथी बार दाखिल किया नामांकन

Akhilesh Yadav Nomination: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट…

2 days ago

IPL 2024: क्या हैदराबाद के तूफान को रोक पाएगी बैंगलोर, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स…

2 days ago