Breaking News

Asia Cup 2023Asia Cup 2023: एशिया कप 2023: डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने बांग्लादेश को 21 रनों से दी मात, वनडे में दर्ज की लगातार 13वीं जीत

Asia Cup 2023Asia Cup 2023: डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने एशिया कप-2023 के सुपर-4 स्टेज में अपना पहला मुकाबला जीत लिया है। ये बांग्लादेश की सुपर-4 में दूसरी हार है। बांग्लादेश की टीम को पहले मुकाबले में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लाटाइगर्स को 21 रनों से हरा दिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए थे।

Asia Cup 2023Asia Cup 2023: लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। ओपनिंग बल्लेबाज पथुम निसांका ने 60 गेंदों में 40 रनों की सधी हुई पारी खेली। जबकि शुरआती झटको से उबरते हुए मध्य क्रम के बल्लेबाज समाराविक्रमा ने 72 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए।

Asia Cup 2023Asia Cup 2023: हालांकि, वह शतक बनाने से चूक गए। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 73 गेंदों में 6 चौके और एक छक्का लगाते हुए 50 रन बनाकर पचासा जड़ा।जबकि बांग्लादेश की तरफ से तास्कीन अहमद और हसन महमूद ने 3-3 सफलता हासिल की।

तौहीद ह्रदय की अर्धशतकीय पारी रही नाकाम

Asia Cup 2023Asia Cup 2023: श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाज जूझते नजर आए। इस बीच बांग्लादेश के तौहीद ह्रदय ने टीम की पारी को संभाला। उन्होंने 97 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली। जिसमें 7 चौके और एक छक्का भी लगाया। जबकि बांग्लादेश के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मोहम्मद नईम, हसन मिराज और लिटन दास क्रमशः 21, 28 और 15 रनों पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। बांग्लादेश ने 236 रनों सभी विकेट गंवा दिए। मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान साकिब अल हसन भी अपना जादू बिखेरने में नाकामियाब रहे। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से निराश किया।

Asia Cup 2023Asia Cup 2023:बांग्लादेश को जीत के लिए 258 रन का टारगेट मिला था, लेकिन श्रीलंका की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने यह टीम 48.1 ओवर में 236 रन पर ऑलआउट हो गई, और उसे 21 रन से हार मिली। सुपर 4 में यह बांग्लादेश की लगातार दूसरी हार थी और अब उसका फाइनल में पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया। वहीं श्रीलंका की टीम ने सुपर 4 का अपना पहला मैच जीत लिया और 2 अंक हासिल किए। यह श्रीलंका की टीम का वनडे मैचों में लगातार 13वीं जीत रही।

श्रीलंकाई गेंदबाजों का कमाल का प्रदर्शन

Asia Cup 2023Asia Cup 2023: मुकाबले में श्रीलंका के तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा। मथिशा पथिराना ने 58 रन देते हुए 3 विकेट चटकाए। वहीं, कप्तान दासुन सनाका ने मात्र 28 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके अलावा महेश तीक्ष्णा 69 रन देेते हुए महंगे गेंदबाज साबित हुए, लेकिन उन्होंने भी बांग्लादेश तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

श्रीलंका ने बनाए दो न्यू रिकॉर्ड

Asia Cup 2023Asia Cup 2023: पहला : लगातार 13वां वनडे जीता श्रीलंका ने लगातार 13वां वनडे मुकाबला जीता है। लगातार सबसे ज्यादा वनडे जीतने के मामले में श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया। इन दोनों ने लगातार 12-12 मुकाबले जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया के नाम लगातार 21 वनडे जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

दूसरा: 13वीं बार विपक्षी टीम को ऑलआउट किया

Asia Cup 2023Asia Cup 2023: श्रीलंका ने लगातार 13वीं बार विपक्षी टीम को ऑलआउट भी किया। टीम ने अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड को बेहतर किया। श्रीलंका के बाद ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने लगातार 10-10 बार विपक्षी टीमों को वनडे में ऑल आउट किया है।

श्रीलंका और बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन-

Asia Cup 2023Asia Cup 2023: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना

Asia Cup 2023Asia Cup 2023: मोहम्मद नईम, मेहदी हसन, लिट्टन दास, तौहीद हृदयोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन (कप्तान), शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद.

Written By- Vineet Attri.

G20 Summit Delhi: भारतीय छत के नीचे बैठकर मिलेट का स्वाद चखेंगे विदेशी मेहमान, स्वागत के लिए तैयार दिल्ली
World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान, रोहित शर्मा करेंगे टीम की अगुवाई पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

IPL 2024:गुजरात और चेन्नई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के…

9 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगाया लगातार जीत का चौका, 60 रनों से पंजाब को रौंदा, प्लेऑफ की रेस में अब भी कायम

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के…

9 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के…

1 day ago

IPL 2024:हेड और अभिषेक के तूफान में उड़ा लखनऊ , 166 रनों के लक्ष्य को 9.4 ओवर में बिना विकेट के चेज कर जीता मुकाबला

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 57 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स…

1 day ago

IPL 2024:प्ले ऑफ की रेस हुई रोमांचक, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

2 days ago

IPL 2024:राजस्थानऔर दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

3 days ago