Breaking News

Bihar: जंगलराज को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बोला हमला, बताया बिहार का जंगलराज

Bihar: बीते मंगलवार 13 सितंबर को बिहार के बेगूसराय में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई और कई घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं बेगूसराय में शूटिंग की घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि “बेगूसराय की घटना बिहार के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से कानून व्यवस्था बहुत बिगड़ गई है। मुख्यमंत्री जी जिसे पहले जंगल राज कहते थे उसे अब जनता राज कहते हैं।”

उन्होंने ये भी कहा कि “बिहार का दुर्भाग्य है कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। बिहार के मुख्यमंत्री को भय लगता है ये कहने में कि मैं जंगल राज का हूं, जिस दिन वे ऐसा कहेंगे वहां के उपमुख्यमंत्री उन्हें सत्ता से हटा देंगे।”

केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि “जब अपराधी बेखौफ हो जाते हैं तो बेगूसराय जैसी घटना घटती है। 30 किमी तक चार थाने से होते हुए अपराधी रोड से बिना रोक टोक गुजरते हैं बेखौफ गोलियां चलाते हैं। लोगों में भय नाम की चीज खत्म हो गई है।”

Bihar: वहीं एसपी बेगुसराय ने गोली चलने की घटना पर कहा “कल मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर बाइक सवार हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है और 9 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।”

Bihar: वहीं बेगूसराय में शूटिंग की घटना पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि “राज्य में लोग खासकर महिलाएं डरी हुई हैं। सत्ता के लालच में CM नीतीश कुमार ने राज्य को जंगल राज में बदल दिया है, जनता को जवाब चाहिए। बेगूसराय में इतनी बड़ी घटना हुई है, CM को इस्तीफा देना चाहिए।”

वहीं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी ने बेगुसराय में खुलेआम बैखोफ बदमाशों के द्वारा चलायी गई गोली की घटना को लेकर बिहार के सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि “राज्य में लोग खासकर महिलाएं डरी हुई हैं। सत्ता के लालच में CM नीतीश कुमार ने राज्य को जंगल राज में बदल दिया है, जनता को जवाब चाहिए। बेगूसराय में इतनी बड़ी घटना हुई है, CM को इस्तीफा देना चाहिए।”

ये भी पढे़ं..

Turkey-Greece Dispute: दुनिया में पर मंडरा रहा बड़े युद्ध का खतरा, तुर्की और ग्रीस आए आमने-सामने, तुक्री ने दी ग्रीस को धमकी

Boycott Brahmashtra: ब्रह्मास्त्र के झूठे आंकड़ों की खुली पोल, सोशल मीडिया पर लोग जम कर उड़ा रहे है मजाक

Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

20 hours ago

हैदराबाद के लिए बारिश बना वरदान प्ले ऑफ में ली एंट्री, इन टीमों का कटा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…

20 hours ago

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

4 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

5 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

5 days ago