Breaking News

Turkey-Greece Dispute: दुनिया में पर मंडरा रहा बड़े युद्ध का खतरा, तुर्की और ग्रीस आए आमने-सामने, तुक्री ने दी ग्रीस को धमकी

Written By Aniket Sardana…

Turkey-Greece Dispute: तुर्की और ग्रीस के बिगड़ते रिश्ते जल्द ही किसी जंग का रुप ले सकता हैं। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने ग्रीस पर हमले की धमकी दी है, जिसके जवाब में ग्रीस ने कहा है कि वह अपनी रक्षा करने के लिए मजबूत है।

Turkey-Greece Dispute: तुर्की और ग्रीस के बीच दशकों से कई मुद्दों को लेकर विवाद होते रहे है, जिनमें एजियन सागर में क्षेत्रीय दावे और हवाई क्षेत्र पर मतभेद भी शामिल हैं। बीते कई सालो में इन दोनों पड़ोसियों के बीच हुई तनातनी ने नाटो के इन सहयोगियो को तीन बार युद्ध की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया था। एर्दोआन ने कहा है कि तुर्की, ग्रीस के कथित खतरों के जवाब में अचानक किसी रात यहां आ सकता है।

Turkey-Greece Dispute: एर्दोआन ने इससे पहले इसी तरह का बयान देते हुए संकेत दिया था कि तुर्की लड़ाकों के खिलाफ सीरिया और इराक में सैन्य अभियान चला सकता है। वह लड़ाकों को आतंकवादी कहता है और अपने अस्तित्व पर बहुत बड़ा खतरा समझता है।

एर्दोआन ने ये धमकी भरी बातें सैमसन में हवाई तकनीक से जुडे़ कार्यक्रम में कही हैं। जहां तुर्की ने मानव रहित लड़ाकू जेट के प्रोटोटाइप का प्रदर्शन किया है। यहां एर्दोआन ने राजनीतिक और सैन्य तनाव के बीच ग्रीस पर भड़ास निकाली है।

तुर्की ने अगस्त में ग्रीस पर रूस निर्मित एस-300 मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल कर तुर्की के लड़ाकू विमानों को लॉक करने का आरोप भी लगाया था।

तुर्की तट रक्षक दल द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि शनिवार को बोजकाडा के तुर्की द्वीप के दक्षिण-पश्चिम में 11 सुमद्री मील की दूरी पर दो ग्रीक तटरक्षक जहाजो ने फायरिंग की और एक मालवाहक जहाज में आग लगा दिया।

इस दौरान किसी के नुकसान होने की खबर नहीं है। रविवार को अनकारा में यूनानी दूतावास को कॉल का जवाब नहीं मिला और यह स्पष्ट नहीं हो सका कि ये गोलीबारी क्यों की गई।

एक वीडियो फुटेज में समंदर में एक ग्रीक तट रक्षक जहाज को कथित तौर पर दिखाया गया है। इस दौरान लगभग एक दर्जन गोलियों की भी आवाज सुनी जा सकती है। चालक दल का एक सदस्य तुर्की में कहता सुना जा सकता है कि यह हमला ग्रीक तट रक्षक दल द्वारा किया जा रहा है।

ये भी पढ़े…

Boycott Brahmashtra:ब्रह्मास्त्र के झूठे आंकड़ों की खुली पोल, सोशल मीडिया पर लोग जम कर उड़ा रहे है मजाक
Mathura: शहर की भार्गव गली से गाय का मांस बेचता पकड़ा गया भाजपा नेता का भाई, गौ वध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

1 hour ago

IPL 2024:12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को उसके घर में 24 रनों से हराया, स्टार्क के आगे नेस्तानाबूत हुई मुंबई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…

2 hours ago

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत

2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…

13 hours ago

रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित, जानिए कौन देगा स्मृति ईरानी को टक्कर

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…

22 hours ago

IPL 2024: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

22 hours ago

IPL 2024: कोलकाता और मुंबई के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

23 hours ago