Breaking News

UP: महंगाई को लेकर सपा का हल्ला बोल, सीएम योगी को घेरने की तैयारी

UP: यूपी की राजधानी लखनऊ में आज बुधवार 14 सितंबर को महंगाई को लेकर सपा का हल्ला बोल… सड़क से लेकर विधानसभा तक सपा के कार्यकर्ता महंगाई के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरने की कवायद कर रहे है।
UP: समाजवादी पार्टी के ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि “महंगाई, बेरोजगारी,ध्वस्त कानून व्यवस्था,भर्तियों में धांधली,स्वास्थ्य सेवाओं में भ्रष्टचार,गरीब के घरों पर चल रहे बुलडोजर,किसानों की दुर्दशा के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगने आज विधानसभा जा रहे हैं सपा विधायक। लेकिन पुलिस सपा विधायकों को घरों से निकलने नहीं दे रही। घोर निंदनीय!”
UP: समाजवादी के ट्वीटर हैंडल पर ये भी लिखा भाजपा सरकार को क्या लगता है कि सपा कार्यालय पर फ़ोर्स तैनात कर समाजवादियों को डरा लेगी? समाजवादी पार्टी का एक एक नेता व कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर आमजन के साथ खड़ा है, हम सत्ता के दबाव के आगे झुकेंगे नहीं। जय समाजवाद!

गौरतलब है कि धरना प्रदर्शन के लिए आने वाले समाजवादी पार्टी के विधायकों को हिरासत में लेने की प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी की है। सपा मुख्यालय को छावनी में बदल दिया गया है।

सूत्रो का माने तो सपा मुख्यालय के भीतर ही राकेश प्रताप सिंह समेत तमाम विधायक मौजूद हैं। पार्टी मुख्यालय के दोनों तरफ से आवागमन भी बंद कर दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारी, प्रशासन के अफसर और खुफिया टीम मौके मौजूद हैं। पार्टी मुख्यालय के दोनों तरफ लोहे की बैरिकेडिंग से घेराबंदी भी की गई है।

विधायकों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के लिए चार पुलिस की बसें लगाई गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निवास पर भी भारी पुलिसबल तैनात किया गया है और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को भी उनके बहुखंडी आवास पर नजरबंद किया गया है।

ये भी पढ़े…

Bihar: जंगलराज को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर गिरिराज सिंह का हमला, कहा-“मुख्यमंत्री जी जिसे पहले जंगल राज कहते थे उसे अब कहते हैं”…
Boycott Brahmashtra: ब्रह्मास्त्र के झूठे आंकड़ों की खुली पोल, सोशल मीडिया पर लोग जम कर उड़ा रहे है मजाक
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

20 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

21 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

2 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

2 days ago

IPL 2024:कोलकाता ने मुंबई को 18 रनों से रौंदा, प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के…

2 days ago

IPL 2024:कोलकाता और मुंबई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के…

3 days ago