Breaking News

Bihar News: भाजपा सांसद का सीएम नीतीश कुमार पर तंज, कहा-“नीतीश जी का समय चला गया है, उनकी स्मरण शक्ति भी चली गई…”

Bihar News:  BJP सांसद सुशील मोदी ने कहा कि “यह आश्चर्य की बात नहीं है, यह तो पहले से तय था कि बहुत जल्द नीतीश जी अपना इस्तीफा देंगे और तेजस्वी यादव CM बनेंगे और नीतीश जी राष्ट्रीय राजनीति में जाएंगे।मैं चाहता हूं कि वे जल्द तेजस्वी को CM बना दें ताकि पता चले कि उनकी प्रशासनिक क्षमता कितनी है? “

उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि “नीतीश जी का समय चला गया है, उनकी स्मरण शक्ति भी चली गई है। वे बात-बात पर गुस्सा हो जाते हैं। पिछले एक साल में एक दर्जन ऐसी घटना हुई है जिसमें उन्होंने आपा खो दिया और वे तुम-ताम पर उतर आते हैं। प्रशांत किशोर, भाजपा के बारे में भी वे तुम का प्रयोग करते हैं।”

आपको बता दें कि इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की राजनीति में होने वाले बड़े बदलाव के संकेत दिए है। उन्होंने कहा की 2025 का चुनाव राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा की 2025 का आगामी विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा की वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं है।उनका मकसद भाजपा को हटाना है ना की खुद पीएम बनना।

Bihar News: महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया था कि उनके बाद तेजस्वी यादव का नेतृत्व होगा। 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

इससे पहले नालंदा में डेंटल कॉलेज के उद्घाटन के मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि “हम तो कब से बिहार में विकास का काम करवा रहे हैं। अब तेजस्वी जी को इसे आगे बढ़ाना है। हमको तो जितना करना था, वो कर दिए। अब इनसे एक-एक काम करवाना है।” और साथ ही बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये भी कहा कि भाजपा झूठ, घृणा और द्वेष की राजनीति कर रही है।

Bihar News: बता दें की नीतीश कुमार इससे पहले भी तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाने की बात कह चुके है। इससे पहले उन्होंने तेजस्वी यादव के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें गले लगाते हुए कहा था- आगे सब इन्हें ही देखना है इसके साथ ही नीतीश कुमार विपक्षी दल को एकजुट करने की बात भी कही। जिसके बाद कहा जा रहा है कि वह बिहार की कमान तेजस्वी को सौंपा कर केंद्र की राजनीति करेगें। एक और नीतीश जहां तेजस्वी को राज्य की कमान सौंप रहे है।

साथ ही नीतीश कुमार ने कहा है कि वे प्रधानमंत्री पद की दौड़ में कभी शामिल नहीं थे। आज भी नहीं हैं। भाजपा को परास्त करना और 2024 में उसे केंद्र की सत्ता से बेदखल करना ही अब लक्ष्य रह गया है। इसके लिए वे देशव्यापी मुहिम चलाएंगे। विपक्षी दलों को एकजुट करेंगे।

Bihar News: दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन के सभी विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हर एक फैसले के साथ हैं। नीतीश कुमार के रूप में हमारे साथ अनुभवी नेतृत्व है। हमें सदन में नेता के साथ मिलकर काम करना है। और उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के साथ लगातार सौतेला व्यवहार कर रही है।

Written By— Nitisha Agarwal

ये भी पढ़ें…

Bihar: सदन में जहरीली शराब मौत मामले के सवाल पर आग आग बबूला हुए नीतीश कुमार,भाजपा ने घेरा
Mp News: भूख से तड़पती महिला के साथ ढ़ाबे पर 12 दिनों तक कैद रख किया सामूहिक दुष्कर्म
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:कोलकाता और हैदराबाद के बीच आज होगी भिड़त, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

55 mins ago

IPL 2024:आखिरी लीग मुक़ाबले में बैंगलोर ने चेन्नई को 27 रनों से रौंदा, कटाया प्लेऑफ का टिकट

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…

2 hours ago

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

18 hours ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

18 hours ago

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 days ago