Mp News: मध्य प्रदेश के जिला सतना से आई इस खबर ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। दो रोटी के टूक के लिए रास्तों पर भटक रही भूखी महिला को खाना तो मिला, लेकिन बदले में उसके जिस्म से खेला गया। 12 दिनों तक कैद रख बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। उसके बाद किसी तरह मौका पाकर महिला ढाबे से भाग निकली और नादान थाना पहुंच कर अपनी आपबीती बताई।
मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर नादान देहात थाना क्षेत्र का है, जहां ढाबे में एक महिला के साथ बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया। बारह दिनों तक महिला के साथ दरिंदगी हुई। ढाबा मालिक, रसोइया और एक कर्मचारी ने इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Mp News: आपको बता दें, कि घर से नाराज होकर निकली महिला भूख से तड़प रही थी। रास्ते में वह एक ढाबे पर पहुंची और उसने रोटी मांगी, उसे रोटी तो मिल गई मगर हवस के दरिंदों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। पुलिस के मुताबिक, 12 दिनों तक महिला ढाबे में कैद रही और उसके साथ ढाबे पर ही दरिंदगी होती रही।
पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया और कंचन ढाबा के मालिक समेत रसोइया और एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, एनएच 30 हाइवे पर स्थित कंचन ढाबा में एक 26 वर्ष की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला मैहर की रहने वाली है।
Mp News: उसे ढाबे में बंधक बनाकर कई दिनों तक रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। नादान पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 342 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी जेल की सलाखों में पहुंच गए हैं। यह घटना सतना जिले के मैहर नादान देहात थाना क्षेत्र की है।