अपराध

Mp News: भूख से तड़पती महिला के साथ ढ़ाबे पर 12 दिनों तक कैद रख किया सामूहिक दुष्कर्म

Mp News: मध्य प्रदेश के जिला सतना से आई इस खबर ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। दो रोटी के टूक के लिए रास्तों पर भटक रही भूखी महिला को खाना तो मिला, लेकिन बदले में उसके जिस्म से खेला गया। 12 दिनों तक कैद रख बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। उसके बाद किसी तरह मौका पाकर महिला ढाबे से भाग निकली और नादान थाना पहुंच कर अपनी आपबीती बताई।

मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर नादान देहात थाना क्षेत्र का है, जहां ढाबे में एक महिला के साथ बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया। बारह दिनों तक महिला के साथ दरिंदगी हुई। ढाबा मालिक, रसोइया और एक कर्मचारी ने इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Mp News: आपको बता दें, कि घर से नाराज होकर निकली महिला भूख से तड़प रही थी। रास्ते में वह एक ढाबे पर पहुंची और उसने रोटी मांगी, उसे रोटी तो मिल गई मगर हवस के दरिंदों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। पुलिस के मुताबिक, 12 दिनों तक महिला ढाबे में कैद रही और उसके साथ ढाबे पर ही दरिंदगी होती रही।

पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया और कंचन ढाबा के मालिक समेत रसोइया और एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, एनएच 30 हाइवे पर स्थित कंचन ढाबा में एक 26 वर्ष की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला मैहर की रहने वाली है।

Mp News: उसे ढाबे में बंधक बनाकर कई दिनों तक रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। नादान पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 342 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी जेल की सलाखों में पहुंच गए हैं। यह घटना सतना जिले के मैहर नादान देहात थाना क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें..

Bareilly News: शराब के साथ दो युवक चखने में चबा गये पिल्लों के कान व पूंछ, मुकदमा दर्ज

Aligarh News: सगी बहनें यूपी के लिए खेलेंगी नेशनल कबड्डी, 4 साल पहले उठ गया था सिर से पिता का साया

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

1 day ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

1 day ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

2 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

2 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

3 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

3 days ago