Breaking News

Gujarat Assembly Election 2022: काँग्रेस और आप की होड़ के बीच,सर्वे की माने तो भाजपा की बन सकती है सरकार

Gujarat Assembly Election 2022:  गुजरात में पहले चरण का मतदान होने में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। गुजरात विधानसभा में कुल मिलाकर 182 सीट है और पहले चरण में 89 विधानसभा सीट पर मतदान होना है। इस बार बीजेपी को एक नहीं ढाई मोर्चो पर लड़ना है। पिछले चुनाव में भाजपा के लिए केवल काँग्रेस से ही लोहा लेना था। लेकिन, अब भाजपा को आप से,काँग्रेस से और ओवैसी की AIMIM से भी दो चार होना पड़ेगा।

ओवैसी भी गुजरात चुनाव में शिरकत कर रहे हैं और ओवैसी भी मुस्लिम बहुल विधानसभा सीट पर जनता को लुभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। ओवैसी भी जिस सीट पर लड़ रहे है उस पर जीत की दावेदारी ठोक रहे है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि किस पार्टी के कितने उम्मीदवार अपनी-अपनी सीटों पर जीत पाएंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा… जब आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे…

बात करे पिछले दिनों हुए दो सर्वे की माने तो चौकने वाले नतीजे देखने को मिल सकते है। राज्य में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी की कितनी सीटें आ सकती हैं इसका अनुमान लगाया गया।

इन दोनों ही सर्वे में राज्य में फिर से भाजपा को सबसे अधिक सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा सीटें जीतने का अनुमान है।

एबीपी सी वोटर के सर्वे की माने तो भाजपा को 131 से 139 सीटें मिल सकती है। वहीं कांग्रेस को इस चुनाव में 31-39 सीटें ही मिलने का अनुमान है।  इस बार पहली बार राज्य के विधानसभा चुनावों में ताल ठोंकने वाली आम आदमी पार्टी को भी 20 से 24 सीटें मिलने की संभावना है।वहीं ओवैसी और अन्य के खाते में शून्य से दो सीटें जीतनें का अनुमान है…

एबीपी सी वोटर के सर्वे का सैंपल साइज 25,500 लोगों को शामिल किया था। हालांकि, सर्वे का सैंपल साइज छोटा है लेकिन गुजरात के लोगों का मिजाज जानने के लिए और उनका झुकाव किस पार्टी के लिए है इसको जानने के लिए सर्वे को आधार बनाया जा सकता है।

अगर सर्वे पर विश्वास किया जाए तो भाजपा को पहले से कुछ कम सीटे मिल सकती है। फिर भी भाजपा को सत्ता विरोधी लहर का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकार बनाने में भाजपा कोे ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें…

Rajasthan Politics: राजस्थान की सियासत फिर गरमाई, गहलोत ने कहा “किसी भी हालत में एक गद्दार मुख्यमंत्री नहीं बन सकता” वहीं पायलट का भी पलटवार
Delhi Excise Policy Scam: सीबीआई ने सात आरोपियों के खिलाफ शराब घोटाले मामले में दाखिल की चार्जशीट, मनीष सिसोदिया का नाम नहीं
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

15 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

21 hours ago

IPL 2024:12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को उसके घर में 24 रनों से हराया, स्टार्क के आगे नेस्तानाबूत हुई मुंबई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…

21 hours ago

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत

2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…

1 day ago

रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित, जानिए कौन देगा स्मृति ईरानी को टक्कर

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…

2 days ago

IPL 2024: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

2 days ago