Manipur Violence: मणिपुर राज्य दो महीने से हिंसा की आग में जल रहा है मणिपुर में हिंसा की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही है।मणिपुर में गुरुवार, 29 जून की रात फिर हिंसा भड़क उठी जिनमें दो लोगों की जान चली गई।कुकी और मैतेई के बीच चल रहे इस जातीय संघर्ष में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
Manipur Violence: जिन दो लोगों की जान गयी है ये ये दोनों लोग मैतेई समुदाय के थे। इन मौतों के बाद इम्फाल में फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया इम्फाल के कंगपोकपी-इम्फाल वेस्ट के बॉर्डर पर हुई हिंसा में इन लोगों की जान चली गई। हिंसा में सुरक्षाकर्मियों के साथ गोलीबारी में दो लोगो की जान चली गयी कम से कम पांच घायल हो गए। सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हथियारबंद दंगाइयों ने हरओथेल गांव में बिना उकसावे के गोलीबारी की। मृतकों के शवों को इम्फाल लाया गया। इसके बाद माहौल बिगड़ गया। लोग सड़क पर उतर आए और न्याय की मांग करने लगे।
Manipur Violence: आर्मी से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने सुबह लगभग 5:30 बजे से ही गोलीबारी शुरू कर दी और हराओथेल गांव पर हमला कर दिया। इस गांव को कुकी बाहुल्य बताया जा रहा है. गांव के लोगों ने भी जवाबी गोलीबारी कीजिस समुदाय से दोनों मृतक थे, उसके सदस्य शव को जुलूस के रूप में मुख्यमंत्री आवास तक ले जाना चाहते थे। लेकिन पुलिस के विरोध का सामना करना पड़ा, पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिएआंसू गैस के गोले छोड़े। महिलाओं ने बिरेन सिंह सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और हिंसा ना रोक पाने पर सवाल खड़े किए।
मणिपुर हिंसा की आग में पिछले तीन मई से जल रहा है मणिपुर में कुकी समुदाय की ओर से निकाले गए ‘आदिवासी एकता मार्च’ के दौरान हिंसा भड़की थी. इस दौरान कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसक झड़प गई थी. तब से ही वहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
Manipur Violence: बता दे कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय मणिपुर दौरे पर हैं। आज उनका मणिपुर में दूसरा दिन है। राहुल गांधी आज सुबह इंफाल से मोइरांग के लिए रवाना हुए। इस दौरान राहुल रिलीफ कैम्प में रह रहे लोगों से मुलाकात भी करेंगे।
Written By: Didhiti Sharma
ये भी पढ़े…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…