Breaking News

महाशिवरात्रि के अवसर पर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने किए उज्जैन के महाकाल के दर्शन

आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व मध्यप्रदेश में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर के शिवालयों में सुबह से शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। महाशिवरात्रि के मौके पर हेमा मालिनी ने उज्जैन के महाकाल मंदिर पर पूजा-अर्चना की।

विक्रमोत्सव 2024 के लिए उज्जैन आईं हेमा मालिनी

अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने आज बाबा महाकाल का पूजन किया, साथ ही महाकाल का आशीर्वाद भी लिया। उज्‍जैन में हेमा मालिनी ने कहा- मैं मथुरा में बहुत विकास करना चाहती है, जिस प्रकार से यहां महाकालेश्वर में कॉरिडोर बना है हम चाहते हैं कि बांके बिहारी में भी इसी प्रकार से जल्दी कुछ बने। इससे ज्यादा से ज्यादा लोग दर्शन के लिए आएंगे।

धार्मिक नगरी उज्जैन पूरी दुनिया में काफी मशहूर है, उज्जैन के श्री महाकालेश्वर भारत के 12 प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में काफी भीड़ देखने को मिलती है। यहां हर दिन देशभर से लाखों भक्त पहुंचते ही है। ऐसे में यूपी, गोवा, मध्य प्रदेश के सीएम के अलावा बीजेपी सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किये।

महाकाल की नगरी उज्जैन में विक्रमोत्सव 2024 भव्य रूप में मनाया जा रहा है, इस मौके पर उज्जैयनी विक्रम व्यापार मेले का भी आयोजन किया है। ऐसे में एक्ट्रेस और मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी उज्जैन में है, कल हेमा मालिनी द्वारा विक्रमोत्सव2024 के अंतर्गत भारतीय ऋषि वैज्ञानिक परंपरा पर केंद्रित प्रदर्शनी “आर्ष भारत” का उद्घाटन किया है।

बीते दिन गुरुवार को हेमा मालिनी उज्जैन पहुंची थीं। गुरुवार को भी उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया था। अभिनेत्री यहां विक्रमोत्सव 2024‎ के लिए उज्जैन आई थीं, जहां उन्होंने अपनी टीम के साथ शिव-दुर्गा नृत्य नाटिका कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

सीएम योगी ने किए गोरखपुर में भगवान के दर्शन

गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के अवसर पर भरोहिया शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Written By: Swati Singh

ये भी पढ़ें..

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राजस्थान के बांसवाड़ा में रैली को राहुल गांधी बोले हमारी सरकार आई तो 30 लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी ,पेपर लीक रोकने के लिए लाएंगे कानून
भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राजस्थान के बांसवाड़ा में रैली को राहुल गांधी बोले हमारी सरकार आई तो 30 लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी ,पेपर लीक रोकने के लिए लाएंगे कानून

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

IPL 2024:राजस्थानऔर दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

13 hours ago

IPL 2024:सूर्या के शतक की बदौलत हैदराबाद को मिली हार, जीत की पटरी पर आई मुंबई 7 विकेट से जीता मुकाबला

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…

13 hours ago

IPL 2024:हैदराबाद और मुंबई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…

2 days ago

IPL 2024:कोलकाता ने लखनऊ को दी 98 रनों से मात,कोलकाता ने पेश की प्लेऑफ की अपनी दावेदारी

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दूसरा और आईपीएल का…

2 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…

3 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने गुजरात को 4 विकेट से दी मात, प्वाइंट टेबल में लगाई 3 कदम की छलांग

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

3 days ago