Breaking News

PM Modi In Ujjain: पीएम मोदी ने महाकाल लोक काॅरिडोर का अनावरण करते हुए कहा-“भारत की आत्मा का केंद्र रहा उज्जैन”

PM Modi In Ujjain: 11 अक्टूबर मंगलवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रधानमंत्री मोदी ने महाकाल लोक का अनावरण किया। इस दौरान माहाकाल में अटूट विश्वास रखने वाले पीएम मोदी ने पूरी श्रृद्धा भाव से पूजा अर्चना भी की थी। उसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महाकाल लोक परियोजना के पहले चरण में मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों और उसके बाद भी तीर्थ यात्रियों को विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

PM Modi In Ujjain:मोदी-“भारत की आत्मा का केंद्र रहा उज्जैन”

प्रधानमंत्री ने कहा कि ज्योतिषीय गणनाओं में उज्जैन न केवल भारत का केंद्र रहा है बल्कि ये भारत की आत्मा का भी केंद्र रहा है। सफलता के शिखर तक पहुंचने के लिए ये जरूरी है कि राष्ट्र अपने सांस्कृतिक उत्कर्ष को छुए, अपनी पहचान के साथ गौरव से सिर उठाकर खड़ा हो। उज्जैन ने महाराज विक्रमादित्य का वो प्रताप देखा है, जिसने भारत के नए अध्याय शुरू हुआ था।

पीएम मोदी- “शंकर के सानिध्य में अलौकिक है, असाधारण है, अविस्मरणीय और अविश्वसनीय “

पीएम मोदी ने कहा कि शंकर के सानिध्य में साधारण कुछ भी नहीं है, सब कुछ अलौकिक है, असाधारण है, अविस्मरणीय और अविश्वसनीय है। उज्जैन की यह ऊर्जा अद्भूत है। महाकाल का आशीर्वाद जब मिलता है, तब काल की रेखाएं मिट जाती हैं।

महाकाल लोक की ये सीमा आने वाली पीढ़ियों को दर्शन करवाएगी। पीएम ने कहा कि मैं राजाधिराज महाकाल के चरणों में नमन करता हूं और साथ ही कहा कि शिवराज सिंह की सरकार का ह्दय से धन्यवाद करता हूं।

पीएम मोदी-“महाकाल के आशीर्वाद से भारत की भव्यता पूरे विश्व के विकास”

पीएम मोदी ने ये भी कहा कि महाकाल के आशीर्वाद से भारत की भव्यता पूरे विश्व के विकास के लिए नई संभावनाओं को जन्म देगी। भारत की दिव्यता पूरे विश्व के लिए शांति के मार्ग प्रशस्त करेगी।

पीएम ने माहकाल कॅारिडोर का उद्घाटन करते हुए कहा कि “सोमनाथ में विकास के कार्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उत्तराखंड में बाबा केदार के आशीर्वाद से केदारनाथ, बद्रीनाथ तीर्थ क्षेत्र में विकास के नए अध्याय लिखे जा रहे हैं।”

उन्होंने साथ ही कहा कि “आजादी के अमृतकाल में भारत ने गुलामी की मानसिकता से मुक्ति और अपनी विरासत पर गर्व जैसे पंच प्राण का आहृवान किया है। इसलिए आज अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण पूरी गति से हो रहा है। काशी में विश्वनाथ धाम भारत की संस्कृति का गौरव बढ़ा रहा है।”

पीएम मोदी- “उज्जैन के छण-छण में इतिहास सिमटा हुआ”

पीएम ने कहा कि उज्जैन ने हजारों वर्षों तक भारत की संपन्नता और समृद्धि का, ज्ञान और गरिमा का, और साहित्य का नेतृत्व किया है। उज्जैन के छण-छण में, पल-पल में इतिहास सिमटा हुआ है। कण-कण में आध्यात्म समाया हुआ है और कोने-कोने में ईश्वरीय ऊर्जा संचारित हो रही है। भारत का ये सांस्कृतिक दर्शन एक बार फिर शिखर पर पहुंचकर विश्व के मार्गदर्शन के लिए तैयार हो रहा है।

ये भी पढ़ें…

Mahakaal lok Coridor Inaugration: पीएम मोदी ने ‘महालोक कॅारिडोर’ का करेंगे उदघाटन, 200 संतों के साथ 60 हजार लोग रहेंगे मौजूद
Mulayam Singh Yadav: कड़ाके की सर्दी में दोस्त को हवाई चप्पलों में ठिठुरते देखा तो नेता जी ने बना दिया था राज्यमंत्री

Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:हैदराबाद और मुंबई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…

2 hours ago

IPL 2024:कोलकाता ने लखनऊ को दी 98 रनों से मात,कोलकाता ने पेश की प्लेऑफ की अपनी दावेदारी

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दूसरा और आईपीएल का…

2 hours ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…

1 day ago

IPL 2024:बैंगलोर ने गुजरात को 4 विकेट से दी मात, प्वाइंट टेबल में लगाई 3 कदम की छलांग

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

1 day ago

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

2 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

2 days ago