Breaking News

PM Modi: पीएम मोदी लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित, नमामि गंगे परियोजना को पुरस्कार राशि की समर्पित

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे में NCP प्रमुख शरद पवार से मंच पर बातचीत करते नजर आए। पुणे में पीएम मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर शरद पवार, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार मौजूद रहे। पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “मैंने पुरस्कार राशि नमामि गंगे परियोजना को दान करने का फैसला किया है। मैं यह पुरस्कार देश के 140 करोड़ लोगों को समर्पित करता हूं।”

पीएम मोदी: व्यवस्था निर्माण से संस्था निर्माण, ‘व्यवस्था निर्माण से …

PM Modi: उन्होंने आगे कहा कि “व्यवस्था निर्माण से संस्था निर्माण, ‘व्यवस्था निर्माण से व्यक्ति निर्माण’, ‘व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ की दृष्टि राष्ट्र निर्माण के लिए एक रोडमैप की तरह काम करती है। भारत आज इस रोडमैप का पूरी निष्ठा से पालन कर रहा है।”

PM Modi: पीएम मोदी ने कहा ” आज का ये दिन मेरे लिए बहुत अहम है, मैं यहां आकर जितना उत्साहित हूं, उतना ही भावुक हूं। अभी कुछ देर पहले मैंने मंदिर में गणपति जी का आशीर्वाद भी लिया। लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना सम्मान की बात है और ये छत्रपति शिवाजी की धरती है।”

पीएम मोदी: लोकमान्य तिलक एक टीम मैन थे, सबको साथ लेकर चलने वाले इंसान

PM Modi: पीएम मोदी ने आगे कहा कि “भारत की आज़ादी में लोकमान्य तिलक की भूमिका को, उनके योगदान को कुछ घटनाओं और शब्दों में नहीं समेटा जा सकता है। अंग्रेजों ने धारणा बनाई थी कि भारत की आस्था, संस्कृति, मान्यताएं, ये सब पिछड़ेपन का प्रतीक हैं, लेकिन तिलक जी ने इसे भी गलत साबित किया। लोकमान्य तिलक ने टीम स्पिरिट के, सहभाग और सहयोग के अनुकरणीय उदाहरण भी पेश किए।

पीएम मोदी: बाल गंगाधर में थी अदभुत क्षमता

PM Modi: उन्होंने आगे कहा कि “जब अंग्रेज कहते थे कि भारत के लोग देश चलाने के योग्य नहीं है तब बाल गंगाधर तिलक ने नारा दिया था कि स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। लोकमान्य तिलक ने देश की आजादी आंदोलन की दिशा बदली। वीर सावरकर की क्षमता को बाल गंगाधर तिलक ने पहचाना। बाल गंगाधर तिलक का गुजरात से भी बहुत भावपूर्ण नाता रहा है।

PM Modi: गौरतलब है कि यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने राष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए काम किया है और जिनके योगदान को उल्लेखनीय एवं असाधारण कार्य के तौर पर देखा जा सकता है। यह पुरस्कार हर साल एक अगस्त को लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर दिया जाता है।
ये भी पढ़ें…
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:कोलकाता और हैदराबाद के बीच आज होगी भिड़त, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

11 hours ago

IPL 2024:आखिरी लीग मुक़ाबले में बैंगलोर ने चेन्नई को 27 रनों से रौंदा, कटाया प्लेऑफ का टिकट

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…

11 hours ago

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

1 day ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

1 day ago

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 days ago