Breaking News

Punjab: तरनतारन में देर रात पुलिस साझा केंद्र पर ग्रेनेड से हमला, जाँच अधिकारी मौके पर मौजूद

Punjab: तरनतारन पुलिस सांझा केंद्र में कम तीव्रता का धमाका हुआ। आपको बता दें कि बीती रात करीब 11 बजकर 22 मिनट पर RPG का इस्तेमाल कर हाईवे से ग्रेनेड दागा गया।

 

हालांकि इस हमले में जानी नुक्सान से बचाव रहा है। गत रात करीब 11 बजे हमले को अंजाम दिया गया।  अमृतसरबठिंडा नेशनल हाईवे पर स्थित पुलिस थाना सरहाली पर रॉकेट लांचर से हमला किया गया, जो कि थाने अंदर मौजूद सेवा केंद्र पर जा गिरा।

Punjab: ये अच्छी बात रहा कि धमाके के दौरान सेवा केंद्र में कोई भी मौजूद नहीं था। हमले के दौरान थाने में ड्यूटी अफसर सहित कुछ अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद थे, जो बालबाल बच गए। प्रथम दृष्टि से RPG हमला लग रहा है। पंजाब के DGP गौरव यादव सरहाली पुलिस स्टेशन पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है।

Punjab: पंजाब के DGP गौरव यादव ने तरनतारन पुलिस सांझा केंद्र पर हुए धमाके को लेकर कहा कि “प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बीती रात करीब 11 बजकर 22 मिनट पर RPG का इस्तेमाल कर हाईवे से ग्रेनेड दागा गया। यह सरहाली थाने के सुविधा केंद्र से टकराया। UAPA के तहत FIR दर्ज कर जांच की जा रही है।”
Punjab: तरनतारन के एसएचओ सरहाली पुलिस थाना प्रकाश सिंह ने तरनतारन पुलिस सांझा केंद्र पर हुए धमाके को लेकर कहा कि  “फोरेंसिक टीम ही बताएगी कि असल में क्या है। वे चेकिंग कर रहे हैं और टीम आपको बताएगी। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।”
ये भी पढ़ें…
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

2 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

2 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

3 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

4 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

4 days ago