Election Result 2022: जनता ने सभी को दिया खुश होने का मौका-गुजरात में मोदी की धूम, दिल्ली में आप तो हाथ को मिला हिमाचल का साथ

Election Result 2022

Election Result 2022: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक लोगों को ठंड ने अपने आगोश में ले लिया है लेकिन, चुनावी नतीजों ने कई राज्यों की सियासी तपिश को बढ़ा दिया था…चुनावी नतीजों से सबको खुश होने का मौका मिला …गुजरात मे मोदी की धूम, हाथ को मिला हिमाचल का साथ, दिल्ली में आप को मौका और मैनपुरी से सपा के लिए भी सुखद खबर आयी। मैनपुरी से सपा की उम्मीदवार डिंपल यादव जीती तो रामपुर से सपा सफाया भी हो गया….

गुजरात के रिजल्ट से बीजेपी खुश है, तो हिमाचल के नतीजों ने कांग्रेस को भी जश्न मनाने का मौका दे दिया और बात करें दिल्ली के निगम चुनावों की तो उसमे केजरीवाल की आप पार्टी को भी दिल्ली की जनता ने भर-भर के वोट दिया और निगम में आप को भी मौका मिल गया…

Election Result 2022: गुजरात में बीजेपी ने बड़ी जीत के साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ डाले…वहीं पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में जनता ने अपने फैसले में प्रदेश के राज को बदलकर रिवाज कायम रखा है।

भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ये तीनों ही दल दिल्ली नगर निगम, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी मुकाबले में थे…जब एमसीडी के चुनाव नतीजे आना शुरू हुए, तब आम आदमी पार्टी ने भाजपा से जीत छीन ली…और कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही…वहीं माना जा रहा था कि आम आदमी पार्टी गुजरात में भी भाजपा का खेल बिगाड़ सकती है…और कांग्रेस सब जगह खाली हाथ रह सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं…सबके हिस्से में एक-एक जीत आई है और मुस्कुराने की वजह सबको मिल गई…

Election Result 2022: इन तीनों जगह अलग-अलग ट्रेंड देखेने को मिला… गुजरात में भाजपा ने लगातार सातवीं बार चुनाव जीत कर रिकार्ड बनाया, जो बंगाल में वाम मोर्चा के 1977 से 2006 तक लगातार सात बार सरकार बनाने के बराबर है…

हिमाचल में 1985 से ही रिवाज रहा है कि वहां की जनता हर 5 साल बाद सरकार को बदलने में विश्वास रखती है। यानि की एक बार भाजपा तो दूसरी बार काँग्रेस को मौका देती आयी है। साल 1985 में काँग्रेस की सरकार थी और साल 1990 में हिमाचल की जनता ने विधानसभा चुनावों में भाजपा के शांता कुमार के मौका दिया था।

जब से अब तक हिमाचल की जनता ने हर बार सत्ता परिवर्तन में ही विश्वास रखा है और इस बार भी भाजपा सीएम जयराम ठाकुर को राम-राम कहते हुए वलिदा करने का काम किया और सत्ता की चाबी काँग्रेस के हाथों में सौप दी।

Election Result 2022: हिमाचल की जनता ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार के सपने को चकनाचूर कर दिया और साथ ही दिल्ली के लोगों ने भी भाजपा को नगर निगम चुनाव में बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि, हिमाचल और दिल्ली की जनता ने भाजपा को सत्ता से जरूर बाहर कर दिया लेकिन, ऐसा भी नहीं है कि भाजपा की हार ऐसी हो कि उनको ज्यादा मायूस होने की जरूरत हो।

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मतदाताओं ने भी चुनाव लड़ रहे दोनों दलों को मुस्कुराने का मौका दिया… सपा संस्थापक और नेता जी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव की परंपरागत सीट मैनपुरी में उनकी बहु डिंपल यादव जीत दर्ज करने में सफल रही है…

पार्टी ने मुलायम की विरासत तो बचाई ही, चाचा ने भतीजे की पार्टी में अपनी पार्टी का विलय करके सपा कार्यकर्ताओं को मुस्कुराने का एक और  मौका दे दिया… भाजपा के अच्छे दिन रामपुर से आए… जहां पार्टी को पहली बार जीत मिली… वहीं रालोद ने खतौली सीट भाजपा से छीनकर अपने लिए खुश होने की वजह ढूंढ ली…

Election Result 2022: लेकिन सबसे महत्वपूर्ण गुजरात के चुनाव रहे, क्योंकि किसी पार्टी के लिए लगातार सातवीं बार चुनाव जीतना अप्रत्याशित है… गुजरात और हिमाचल के चुनाव कांग्रेस के लिए भी बड़े महत्वपूर्ण थे, लेकिन राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त रहे और भूल गए कि बिना कांग्रेस जोड़े, वह भारत नहीं जोड़ सकते…

भले ही राहुल समर्थक उनकी यात्रा का गुणगान करें, लेकिन जनता में तो यही संदेश गया कि पार्टी चुनावों को लेकर गंभीर नहीं हैं… हिमाचल के परिणाम कांग्रेस की विजय के बजाय लोगों का स्थानीय मुद्दों पर भाजपा के प्रति आक्रोश व्यक्त करता है…

Election Result 2022: हिमाचल में भले ही कांग्रेस जीत गई हैं, पर इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती कि वहां मुख्यमंत्री पद के लिए प्रतिभा सिंह, सुखविंदर, मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह और आशा कुमारी आदि अनेक दावेदार हैं…

कई सीएम उम्मीदवार होने की वजह से अब काँग्रेस हाईकमान को काफी सिर दर्द होने वाला है। राजस्थान का विवाद अभी सुलझा भी नहीं था कि अब हिमाचल में किसको सीएम बनाया जाए उसके लिए काँग्रेस हाईकमान को काफी माथापच्ची करने पड़ेंगी।

ये भी पढ़ें…

Gujarat Results: मोदी का जलवा कायम देख विरोधियों की उड़ी रातों की नींद, दिल्ली, हिमाचल में हार के बाद भी जीता लोगों का दिल
UP News: अंसारी अहमद ने हिंदू लड़की का किया अपरहण, जबरन करा रहा था धर्मांतरण, मौलवी समेत 10 पर केस दर्ज
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।