Gujarat Results: मोदी का जलवा कायम देख विरोधियों की उड़ी रातों की नींद, दिल्ली, हिमाचल में हार के बाद भी जीता लोगों का दिल

Prime Minister of India

Gujarat Results: 2014 लोकसभा चुनावों से लगातार पीएम नरेन्द्र मोदी का जादू देश की जनता के सिर चढ़कर बोल रहा है। कुछ ऐसा ही इस बार के विधानसभा चुनावों के साथ देशभर में हुए उपचुनावों के परिणाम में देखने को मिला है। गुजरात में बड़ी जीत के साथ भले ही दिल्ली MCD व हिमाचल के चुनाव परिणाम में भाजपा को हार मिली हो लेकिन लगातार बढ़ते वोट प्रतिशत ने साबित कर दिया है कि लोगों का पीएम मोदी पर भरोसा कायम ही नहीं बल्कि लगातार बढ़ रहा है।

हालिया आए चुनाव परिणाम भविष्य की राजनीति का सूचक है। इसे शब्द संरचना से नहीं बल्कि आंकड़ों व तथ्यों के आधार पर समझना चाहिए। हिमाचल जहां कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है वहां भाजपा और कांग्रेस को मिले मतों का अंतर महज एक प्रतिशत से भी कम है। मतलव कि मात्र कुछ हजार का ही अंतर है।
गुजरात में बंपर मत प्रतिशत के साथ भाजपा बड़ी जीत हासिल की है।

गुजरात में कांग्रेस और आप के मत प्रतिशत के कुल योग से भी भाजपा की स्थिति बेहद बढ़िया है। बिहार के कुढ़नी विधानसभा उप चुनाव में नीतीश-लालू के महागठबंधन को पटकनी देते हुए भाजपा अकेले जीत गई, जबकि यहां महागठबंधन को ताकत माना जा रहा था, लेकिन पहले लालू के घर गोपालगंज में और आज कुढ़नी की जीत बता रही है कि जनता की पहली पसंद भाजपा ही है।

उत्तर प्रदेश उप चुनावों की बात करें तो यहां मुलायम सिंह की मृत्यु के बाद सेंटीमेंट वोट के साथ मैनपुरी में सपा प्रत्याशी व पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने बड़ी और ऐतिहासिक जीत हासिल की है। वैसे भी मैनपुरी मुलायम सिंह का पहले से ही गढ़ रहा है, लेकिन सपा के दूसरे गढ़ रामपुर में पहली बार भाजपा ने जीत हासिल करके बड़ी तस्वीर पेश की है। जैसे भाजपा ने कांग्रेस के अभेध किले अमेठी को जीतकर राहुल गांधी को केरल भागने पर मजबूर कर दिया था कुछ इसी प्रकार रामपुर की जीत के अब मायने निकाले जा रहे हैं।

दिल्ली में आप का घटा तो भाजपा का बढ़ा वोट प्रतिशित

Gujarat Results: बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां भाजपा लगातार बढ़ती जा रही है, चौंकाने वाली बात ये कि पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी को पिछले चुनावों तुलना में 14% मत कम मिले हैं। आंकड़ों के मुताबिक 2015 विधानसभा चुनाव में जहांआम आदमी पार्टी दिल्ली में 54% वोट हासिल करके सत्ता में आई थी वहीं 2020 में आप ने 52% वोट हासिल किए थे, जो इस नगर निगम चुनाव परिणामों में घटकर 42% रह गए हैं।

वहीं भाजपा 2015 में मात्र 32% मत हासिल कर पाई थी, जो इस नगर निगम(MCD) चुनावों में 39% तक पहुंच गई है। दिल्ली MCD के चुनावों में आम आदमी पार्टी को जहां 12% की हानि हुई है वहीं भाजपा को 7% की बढोत्तरी से साथ फायदा हुआ है। ये आंकड़े बताने में सक्षम हैं कि भाजपा की ताकत लगातार बढ़ रही है और वहीं अरविंद केजरीवाल के प्रति लोगों का विश्वास कम हो रहा है।

राहुल गांधी का चेहरा बना कांग्रेस के हार की गारंटी

Gujarat Results: भाजपा का बढ़ना और केजरीवाल का गिरना अनवरत जारी है। जो ये बताने में स्पष्ट है कि भाजपा ही जनता की पहली पसंद है। राहुल गांधी पंजाब नहीं गए थे कांग्रेस जीत गई। हिमाचल नहीं गए पार्टी फिर भी जीत गई। लोग गांधी परिवार से कितने नाराज हैं और राहुल गांधी को अक्षम व राजनीति के लायक नहीं मानते ये फिर से दोनों विधानसभा चुनावों के परिणाम ने साबित कर दिया है।

उनकी चिरकालिक अनवरत विफलता का प्रमाण ये है कि भारत जोड़ो यात्रा की आधी अवधि बीत जाने के बाद भारत जोड़ो यात्रा की असफलता का प्रमाण मिल गया इस कारण ही कांग्रेस अब हाथ जोड़ो यात्रा करने जा रही है। अब 2024 के लिए कांग्रेस की राह कितनी मुश्किल है इसे समझें। विपक्ष में सभी पार्टियों को ज्ञात है कि राहुल गांधी का चेहरा हार की गारंटी है। अतः विपक्ष राहुल गांधी के साथ खड़ा न था और न होगा और कांग्रेस में अघोषित राजतंत्र का असर है कि समर्थक और पार्टी नेहरू परिवार की दास थी, है और बनी रहेगी।

राहुल गांधी बार-बार फुंके हुए कारतूस साबित हो रहे हैं और कांग्रेस के दास राहुल गांधी को नेता बता उनका बोझ माथे पर लादे घूम रहे हैं। वहीं इन चुनावों ने बता दिया कि मोदी को गाली देना जनता से दुश्मनी मोल लेना है। गुजरात में मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली कांग्रेस की सफाई और मोदी को गाली देने वाले आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा इशुदान और अध्यक्ष गोपाल इटालिया की बुरी तरह से हार का अर्थ है जनता का प्यार मोदी को मिलता था, मिलता है और आगे भी ताउम्र मिलता रहेगा।

 लेखक- अमित श्रीवास्तव, स्तंभकार व राजनीतिक विश्लेषक

ये भी पढ़ें…

UP News: अंसारी अहमद ने हिंदू लड़की का किया अपरहण, जबरन करा रहा था… (khabarindiatv.in)

Shraddha Murder Case: आफताब की पुलिस को खुली चुनौती- हाँ मैने ही मारा. (khabarindiatv.in)

2024 में कोई नहीं दे सकता मोदी को टक्कर मोदी की आंधी में उड़े कांग्रेस और आप के परखच्चे Khabar India – YouTube

 

 

By Keshav Malan

यह कलम दिल, दिमाग से नहीं सिर्फ भाव से लिखती है, इस 'भाव' का न कोई 'तोल' है न कोई 'मोल'