Breaking News

Raju Srivastav: नहीं रहे काॅमेडी किंग राजू श्रीवास्तव, सबको हंसाने वाला आज सबको रूला गया

Raju Srivastav: काॅमेडी किंग राजू श्रीवास्तव, सबको हंसाने वाला आज सबको रूला गया। 42 दिनों तक जिंदगी की लड़ाई लड़ने के बाद आखिरकार एक जिंदा दिल इंसान, अपने दर्द को छुपाकर दूसरों को हंसाने वाला अपना राजू दुनिया को अलविदा कह गया। जब लग रहा था कि कॅामेडी किंग सही सलामत घर वापस आ जाएंगे। तभी ऐसी खबर ने राजू के प्रशंसक और उनकी काॅमेडी को पसंद करने वाले लोगों का दिल ही तोड़ दिया। आज दिल्ली के एम्स में राजू श्रीवास्तव ने आखिरी सांस ली। हास्य जगत के लिए काॅमेडी किंग का इस तरह से जाना बहुत बड़ा धक्का है। हास्य जगत के साथी कलाकारों के साथ पूरा देश शेक की। लहर में डूब गया।

Raju Srivastav: 25 दिसंबर 1963 को कानपुर में एक सामान्य परिवार में उनका जन्म हुआ था। 58 वर्ष की छोटी सी उम्र में निधन हो गया। आप को बता दें कि राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटेक तब आया था जब वो जिम में कसरत कर रहे थे।

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि “मैं प्रदेश वासियों की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता हूं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें सदगति प्रदान करे।”

उन्होंने ये भी कहा कि राजू श्रीवास्तव यूपी खेलो विकास परिषद के अध्यक्ष के रूप में अपनी सराहनीय सेवा दिए थे। वे एक अच्छे कलाकार थे। जीवन भर अपनी पीड़ा को दबाते हुए बिना किसी भेदभाव के वे सब का मनोरंजन करते रहे। आज वे हमारे बीच में नहीं हैं।

वहीं भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि दुनिया को हंसाने वाले व्यक्ति राजू श्रीवास्तव अब नहीं रहे। यह समाचार बहुत लोगों को व्यतित करेगा मगर हम सभी जानते हैं कि वे काफी दिनों से जीवन के लिए लड़ रहे थे। मैं प्रभू से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

आप को बता दें कि राजू श्रीवास्तव का असली नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव है। उनका जन्म 25 दिसंबर 1963 को कानपुर के नयापुरवा में हुआ था। उन्होंने 1993 में हास्य की दुनिया में कदम रखा। 1980 में वे कानपुर से मुंबई के लिए भागे थे। अपने घर की दीवार फांदकर पड़ोसी के घर में कूदे और वहां से सीधे मुंबई भाग गए। उनके पड़ोसियों ने बताया कि चिल्लाते हुए गए थे कि अब नाम कमाकर ही लौटूंगा। ऐसे थे अपने राजू श्रीवास्तव जो उस वक्त अपने घरवालों से वादा किया उसको सार्थक करके ही दम लिया।

ये भी पढ़े…

NASA DART MISSION: एस्‍ट्रायड से टकराएगा नासा का स्‍पेसक्राफ्ट, धरती से करोड़ों किमी दूर घटेगी अदभुत घटना

Johar University: आजम खान की बड़ी मुश्किलें, जौहर यूनिवर्सिटी की दीवार पर चला बुलडोजर, वहीं अतीक अहमद के करीबी के घर पर भी चला बुलडोजर

Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

14 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

19 hours ago

IPL 2024:12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को उसके घर में 24 रनों से हराया, स्टार्क के आगे नेस्तानाबूत हुई मुंबई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…

20 hours ago

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत

2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…

1 day ago

रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित, जानिए कौन देगा स्मृति ईरानी को टक्कर

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…

2 days ago

IPL 2024: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

2 days ago