Breaking News

Rakshabandhan: रक्षाबंधन के पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत पीएम मोदी ने दी देश को बधाई, पीएम ने स्कूल के बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन

Rakshabandhan: देश भर में रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नागरिकों को इस पवित्र त्योहार की बधाई दी। दिल्ली में स्कूली बच्चों के संग पीएम मोदी ने मनाया रक्षाबंधन।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि “यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है और देश में काफी उत्साह के साथ यह त्योहार मनाया जाता है।” 

Rakshabandhan: राष्ट्रपति ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश को लोगों को बधाई देते हुए कहा की “सभी देशवासियों को रक्षा बंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ! यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है और अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जाता है. आइए, इस शुभ अवसर पर हम देश में महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित और समानतापूर्ण वातावरण बनाने का संकल्प लें।”

 

Rakshabandhan: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Rakshabandhan: पीएम मोदी ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश को लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “मेरे सभी परिवारजनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। बहन और भाई के बीच अटूट विश्वास और अगाध प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन का ये पावन पर्व, हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है। मेरी कामना है, यह पर्व हर किसी के जीवन में स्नेह, सद्भाव और सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करे।”

Rakshabandhan:गौरतलब है कि भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन 30 और 31 अगस्त दोनों दिन मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन बहन, भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उसके सुखी जीवन की कामना करती हैं और वहीं भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है।

ये भी पढ़ें…

LPG Cyllinder: रक्षा बंधन के पर्व पर भारतीय महिलाओं को पीएम मोदी का तोहफा,कहा- “इससे मेरे परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी और उनका जीवन होगा आसान”
Congress Vs BJP: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अमित शाह की ‘4जी’ पार्टी वाले बयान पर किया पलटवार,कहा- “हम पार्टी है तो भाजपा है 2 G पार्टी”
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…

46 mins ago

IPL 2024:बैंगलोर ने गुजरात को 4 विकेट से दी मात, प्वाइंट टेबल में लगाई 3 कदम की छलांग

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

1 hour ago

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

19 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

1 day ago

IPL 2024:12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को उसके घर में 24 रनों से हराया, स्टार्क के आगे नेस्तानाबूत हुई मुंबई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…

1 day ago

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत

2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…

2 days ago