Breaking News

UP News: योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला, नवरात्रि में दुर्गासप्तशती, रामनवमी पर होगा अखंड रामायण पाठ

UP News: योगी आदित्यनाथ को एक कड़क सीएम और कर्मठ नेता के रूप में उनकी पहचान है। जबसे वो सीएम बने है तब से ही माफियाओं और अपराधियों के लिए काल बने हुए हैं। लेकिन योगी आदित्यनाथ एक ऐसे शख्स है जो कि सनातन धर्म में अटूट आस्था रखते हैं। योगी की पहचान राजनीतिज्ञ से ज्यादा एक सनातनी के रूप में है। योगी आदित्यनाथ सीएम रहते हुए भी गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर हैं।

UP News: आपने नवरात्रि में गोरखनाथ मंदिर आकर देवी पूजा करते हुए देखा होगा। खुद वो देवी रूपी कन्याओं के चरण पखारते हुए दिखाई देते है। कुल मिलाकर कहा जाए तो वो राम रूपी माला को जपते हुए नजर आते है। श्रीराम में इनकी इतनी अटूट आस्था है कि अब योगी आदित्यनाथ सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए आदेश दिया है कि “श्रीराम की जयंती पर अखंड रामायण और नवरात्रों में दुर्गासप्तशती का पाठ प्रदेश में जगह-जगह कराए जाएंगे।

UP News: बता दें कि अखंड रामायण और दुर्गासप्तशती पाठ के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम की ओर से प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भेज दिए गए हैं।

 

UP News:योगी आदित्यनाथ के फैसले का सपा कर रही है पुरजोर विरोध

इन कार्यक्रमों में विशेष अभियान चलाकर महिलाओं व बालिकाओं की सहभागिता की योजना है। इसके लिए जिला, तहसील व विकास खंड स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा। सरकार इन आयोजनों के लिए हर जिले को एकएक लाख रुपये उपलब्ध करा रही है। इन कार्यक्रमों के व्यापक प्रचारप्रसार के लिए होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। इसे सोशल मीडिया पर भी प्रचारित किया जाएगा।इस फैसले पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी ने योगी आदित्यनाथ के अखंड रामायण पाठ कराने वाले फैसले का विरोध किया है।

हिंदू और मुस्लिम धर्म गुरू आए आमने-सामने

योगी आदित्यनाथ के श्रीराम की जयंती पर अखंड रामायण और नवरात्रों में दुर्गासप्तशती का पाठ के फैसले पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा है किरामनवमी और दुर्ग पूजा के सम्बन्ध में जो घोषणाएं की हैं वो उनका निजी मामला है। संविधान ने हर एक व्यक्ति को अपने धर्म के प्रचार व प्रसारण के लिए इजाजत दी है। मगर वो एक जिम्मेदार पद की कुर्सी पर बैठे हैं और वो सभी के मुख्यमंत्री हैं।”

 उन्होंने सीएम योगी को नसीहत देते हुए कहा कि “शपथ लेते वक्त सभी के साथ इंसाफ करने का वादा किया है। इसलिए उनको अपने शपथ का ख्याल रखते हुए किसी विशेष समुदाय के लिए काम करने के साथ ही साथ दूसरे समुदाय के लिए भी काम करना चाहिए। तभी सभी लोगों का भरोसा कायम हो सकता है।” 

 हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने मुख्यममंत्री योगी के इस ऐतिहासिक फैसला लेने पर साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि “आपके इस फैसले से समाज में ऊर्जा का संचार होगा और उन्होंने इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की सलाह भी दी है।” वहीं पूर्व मु्ख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि सरकार को सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए और इसी त्यौहार से फ्री सिलेंडर देने की घोषणा करन चाहिए। 

UP News: गौरतलब है कि हिंदुओं की आस्था से जुड़ा चैत्र नवरात्रि पर्व 22 से 30 मार्च तक पड़ रहा है। नवरात्रि के दौारान मां दुर्गा की विधिविधान से पूजा होती है। इस दौरान प्रदेश के देवी मंदिरों व शक्तिपीठों में दुर्गा सप्तशती का पाठ, देवी गायन, देवी जागरण, झांकियों व अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें…

Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- “कांग्रेस को बताया ड्रामा कंपनी और राहुल को मांगनी चाहिए माफी”
Up News: सरकार को कोर्ट का झटका, 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती की चयन सूची को किया रद्द

 

Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:राजस्थानऔर दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

22 hours ago

IPL 2024:सूर्या के शतक की बदौलत हैदराबाद को मिली हार, जीत की पटरी पर आई मुंबई 7 विकेट से जीता मुकाबला

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…

22 hours ago

IPL 2024:हैदराबाद और मुंबई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…

2 days ago

IPL 2024:कोलकाता ने लखनऊ को दी 98 रनों से मात,कोलकाता ने पेश की प्लेऑफ की अपनी दावेदारी

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दूसरा और आईपीएल का…

2 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…

3 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने गुजरात को 4 विकेट से दी मात, प्वाइंट टेबल में लगाई 3 कदम की छलांग

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

3 days ago