Breaking News

World Cup 2023: टीम इंडिया को लगा झटका एशिया कप से बाहर हो सकते हैं 2 बड़े दिग्गज बल्लेबाज पढ़िए पूरी रिपोर्ट

World Cup 2023: एशिया कप 2023 का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का सामना एक साल के बाद होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान इसी हफ्ते किया जा सकता है। लेकिन टीम के ऐलान से पहले भारतीय टीम के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम इंडिया के दो स्टार खिलाड़ी एशिया कप में नहीं खेल पाएंगे।

तो क्या वर्ल्ड कप तक फिट हो पाएंगे केएल राहुल और श्रेयस अय्यर?

World Cup 2023: पिछले लंबे वक्त से केएल राहुल क्रिकेट मैदान से दूर हैं। IPL 2023 के दौरान केएल राहुल चोटिल हो गए थे जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी। वहीं श्रेयस अय्यर भी इंजरी के चलते आईपीएल 2023 नहीं खेल पाए थे। अब ये दोनों खिलाड़ी बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि दोनों खिलाड़ी अपनी चोट से उबर चुके हैं। लेकिन अब सवाल है कि क्या वर्ल्ड कप तक केएल राहुल और श्रेयस अय्यर फिट हो पाएंगे? अगर वर्ल्ड कप तक केएल राहुल और श्रेयस अय्यर फिट नहीं होते हैं। तो यह रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

एशिया कप से बाहर हो सकते हैं राहुल-श्रेयस

World Cup 2023: धोनी के बाद पहली बार विकेटकीपर का संकट? वर्ल्ड कप 2023 के लिए ये 3 ख‍िलाड़ी रेस में सबसे आगे क्रिकबज ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया है। कि राहुल और अय्यर अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। ऐसे में दोनों को एशिया कप से बाहर किया जा सकता है बता दें कि एशिया कप के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का ऐलान इसी हफ्ते हो सकता है।

वीडियो भी आए थे सामने

World Cup 2023: केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के कुछ वीडियो सामने आए थे जिसमें वे पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं। लेकिन अब इन दोनों ही खिलाड़ियों का एशिया कप में खेलना मुश्किल है। एशिया कप में भारत का पहला ही मैच पाकिस्‍तान से है। ऐसे में अय्यर और राहुल के ना होने से टीम इंडिया को खासी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

World Cup 2023: बता दें कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा भी एनसीए में रिहैब कर रहे थे। मगर यह दोनों पूरी तरह फिट हो गए हैं। साथ ही आयरलैंड दौरे के लिए दोनों का सिलेक्शन भी हुआ है। बड़ी बात है कि बुमराह को आयरलैंड दौरे के लिए कप्तानी भी सौंपी गई है। अब देखना होगा कि राहुल और श्रेयस किस तरह से टीम में वापसी कर पाते हैं।

एशिया कप में कौन होगा टीम इंडिया का विकेटकीपर?

World Cup 2023: अगर केएल राहुल एशिया कप में नहीं खेलते हैं। तो टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर का विकल्प ईशान किशन और संजू सैमसन होंगे। इन दोनों खिलाड़ियों में किशन का पलड़ा भारी माना जा रहा है। क्योंकि उन्होंने हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार 3 मैचों में 3 अर्धशतक लगाए और प्लेयर ऑफ दी सीरीज रहे। किशन के बल्ले से कुल 184 रन निकले।

Written By-Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

Up high court : महिलाएं संबंध बनाने के बाद करा रहीं झूठे मुकदमे पुरुषों के साथ हो रहा अन्याय

Congress:अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- “मोदी को डर था कि कहीं राहुल न बन जाए पीएम”

खबर इंडिया स्टाफ

Recent Posts

IPL 2024:राजस्थानऔर दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

24 hours ago

IPL 2024:सूर्या के शतक की बदौलत हैदराबाद को मिली हार, जीत की पटरी पर आई मुंबई 7 विकेट से जीता मुकाबला

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…

24 hours ago

IPL 2024:हैदराबाद और मुंबई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…

2 days ago

IPL 2024:कोलकाता ने लखनऊ को दी 98 रनों से मात,कोलकाता ने पेश की प्लेऑफ की अपनी दावेदारी

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दूसरा और आईपीएल का…

2 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…

3 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने गुजरात को 4 विकेट से दी मात, प्वाइंट टेबल में लगाई 3 कदम की छलांग

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

3 days ago