Al-Qaeda: अयमान अल-जवाहिरी को अमेरिकी सेना ने ड्रोन हमले में मार गिराया है। जवाहिरी को हवाई हमले में रविवार सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में ढ़ेर किया गया। इस बात की पुष्टि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट कर की है। 2011 में ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद जवाहिरी ने अल-कायदा को अपने नियंत्रण में ले लिया था।
अल कायदा चीफ अल जवाहिरी ने काबुल में एक घर में पनाह ले रखी थी। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, तालिबान सरकार को अल जवाहिरी के घर में मौजूद होने की जानकारी भी थी। खास बात ये है, कि जिस घर में जवाहिरी छिपा था, वह तालिबान के नेता सिराजुद्दीन हक्कानी के काफी करीबी था। जिस घर में जवाहिरी छिपा था, वह अमेरिकी दूतावास और अमेरिकी सैन्य अड्डे के काफी पास था। अमेरिका ने पिछले साल अगस्त में इन्हें खाली कर दिया था।
2011 में ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद जवाहिरी ने अल-कायदा को अपने नियंत्रण में ले लिया था। वह और लादेन संयुक्त राज्य अमेरिका पर 9/11 के हमलों के मास्टरमाइंड थे। जवाहिरी वह अमेरिका के “मोस्ट वांटेड आतंकवादियों” में से एक था।
अल-जवाहिरी की मौत की खबर 2 दिन बाद सामने आने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अलकायदा सरगना ने अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ हत्या और हिंसा का एक रास्ता तराशा था। अब न्याय मिल गया है और यह आतंकवादी नेता नहीं रहा।
Al-Qaeda: जो बाइडेन ने सोमवार को व्हाइट हाउस की बालकनी से इस स्ट्राइक की और जवाहिरी के मारे जाने की पुष्टि की। बाइडेन का ये ऐलान उनकी छवि के लिए काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल, अफगानिस्तान से 11 महीने पहले अमेरिका की सेना को वापस बुलाने के बाद से उनकी लगातार आलोचनाएं हो रही थीं। जो बाइडेन ने कहा, अब न्याय हो गया है। आतंकी जवाहिरी की मौत हो गई है।
Loksabha Election 2024:पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है। दूसरे चरण की…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 42 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर…
Akhilesh Yadav Nomination: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट…
PM Modi: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार का शोर थमने के बाद अब…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स…