Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़कों से बेहद शर्मनाक कृत्य सामने आया है। जहां मां-बाप द्वारा दिए संस्कारों और परवरिश को दरकिनार करते हुए अपनी जवानी में चूर कपल बेहूदगी से पेश आ रहा है। कपल खुलेआम अश्लीलता परोसते हुए दिखाई दे रहा है। इस अश्लीलता का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हजरतगंज पुलिस ने इन दोनों पर पब्लिक प्लेस पर अश्लीलता परोसने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। जो कि अब लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही स्कूटी को सीज कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक लड़की नाबालिग बताई गई है। जिसके बारे में पुलिस ने अभी कोई जानकारी साझा नहीं की है।
लखनऊ के हजरतगंज में लड़के-लड़की ने चलती स्कूटी पर ऐसी हरकत कर डाली, कि उनका वीडियो सोशल मीडिय पर वायरल हो गया था। वीडियो में लड़का स्कूटी चलाता दिख रहा है। लड़की युवक की गोद में बैठकर उसे बाहों में भरकर गले लगाते हुए किस करती नजर आ रही है।
Lucknow News: इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई और हजरतगंज पुलिस ने इसकी तफ्तीश शुरू कर दी। लखनऊ सेंट्रल जोन की डीसीपी अपर्णा रजत कौशिक ने मंगलवार शाम को बताया, कि वीडियो लखनऊ के हजरतगंज इलाके का है, लड़का और लड़की जाते हुए देखे गए हैं, इस पूरे मामले पर 2 टीमें लगाई गई और सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
Lucknow News: आरोपी लड़के को बुधवार सुबह तक गिरफ्तार कर लिया। लखनऊ पुलिस का कहना है, कि वीडियो के आधार पर हजरतगंज थाने में धारा 294, 279 भादवि के तहत मुकदमा लिखा गया था, आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया है, वह चिनहट का रहने वाला है और स्कूटी को सीज क़र दी गई है। हालांकि पुलिस ने नाबालिग लड़की के बारे कोई जानकारी साझा नहीं की है।
ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…
2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…
नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…