Target Killing: जम्मू–कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने फिर दो कश्मीरी पंडित भाइयों को निशाना बनाया है, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा घायल है, जो कि अस्पताल में ईलाज चल रहा है। कश्मीर जोन की पुलिस के मुताबिक दोनों व्यक्ति राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। आतंकियों ने शोपियां के चोटीपुरा इलाके में एक सेब के बागान में गोलीबारी कर पंडितों को निशाना बनाया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की पहचान सुनील कुमार भट्ट के रूप में की गई है, जबकि घायल उनके भाई का नाम पिंटू कुमार है। इस हत्या के बाद आसपास के लोगों में भारी गुस्सा है और मृतक के घर पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक सुनील भट्ट औऱ उनके भाई अपने सेब के बागान में जा रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने उनसे नाम पूछा और फिर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। टारगेट किलिंग में कश्मीरी पंडित सुनील कुमार भट्ट की मौत हो गई। जबकि फायरिंग में परतिंबर नाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। शोपियां के छोटेपोरा इलाके में आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फायरिंग में सुनील भट्ट और उनके भाई को गोली लगी थी, जिसमें सुनील भट्ट की मौत हो गई। जबकि उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि फायरिंग से पहले कश्मीरी पंडियों के नाम पूछे गए थे। इसके बाद गोलियां बरसाईं गई हैं।
पुलिस ने बताया, कि शोपियां जिले के चोटीपुरा में सेब के एक बाग में आतंकवादियों ने नागरिकों पर हमला किया। उनकी गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके की घेराबंदी की गई है। विस्तृत जानकारी जल्द मुहैया कराई जाएगी।
Loksabha Election 2024:पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है। दूसरे चरण की…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 42 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर…
Akhilesh Yadav Nomination: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट…
PM Modi: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार का शोर थमने के बाद अब…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स…