Up News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से ही पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। प्रशासन सफेदपोश की आड़ माननीयों द्वारा किए गये काले धंधों पर लगातार शिकंजा कस रहा है। अब मुख्तार के बड़े भाई व गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी पर कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने लखनऊ स्थित दो प्लॉटों को कुर्क किया है।
जिला गाजीपुर के डीएम के आदेश के बाद पुलिस शनिवार को सुबह लखनऊ पहुंची और कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया। यह प्रॉपर्टी लखनऊ के बेहद पॉश इलाके डाली बाग में है। इस प्रॉपर्टी की कीमत 8 करोड़ की आंकी जा रही है।
कुछ महीने पहले इसी प्रॉपर्टी के बगल में एक आलीशान बंगला भी था जो मुख्तार अंसारी की पत्नी के नाम पर था, जिसे गाजीपुर पुलिस ने कुर्क किया था। अब उसी बंगले के बगल में यानी पड़ोस में एक खाली प्लॉट है, जिसकी कीमत आठ करोड़ बताई जा रही है वह प्रॉपर्टी कुर्क की गई है।
आपको बता दें, कि अंसारी परिवार इन दिनों चौतरफा घिरा हुआ है। मुख़्तार अंसारी को एक दिन पहले ही गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज पांच मामलों में दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा और 5 लाख का जुर्माना लगाया है।
Up News: इस मामले में उसके गुर्गे भीम सिंह को भी इतनी ही सजा सुनाई गई है। फिलहाल मुख्तार अंसारी ईडी के कस्टीडी रिमांड पर है। उधर लखनऊ स्थित अफजाल की करीब 8 करोड़ की सम्पत्ति को प्रशासन ने कुर्क कर लिया है। गाजीपुर पुलिस ने मुनादी पिटवाकर लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र के डालीबाग स्थित दो प्लॉटों को कुर्क कर दिया। जब्त संपत्ति की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…
2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…
नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…