Vrindavan News: उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी वृंदावन से कुछ अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पैसों से मिली दुल्हन ही लुटेरी साबित हो गई है। यहां एक शख्स ने अपने जीवन को खुशियों से भरने के लिए शादी की, जिसके लिए उसने शादी करवाने के लिए बिचौलियों को 1 लाख रुपये भी दिए।
लेकिन सात फेरे लेकर युवक के साथ घर पहुंची दुल्हन ही जेवर और नकदी लेकर नौ दो ग्यारह हो गई। फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है और पीड़ित न्याय के लिए थाने के चक्कर लगा रहा है। घटना के संबंध में पीड़ित संतोष कुमार भगत ने नई नवेली दुल्हन समेत तीन नामजद लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पीड़ित संतोष कुमार भगत के अनुसार उसके दो नामजद पड़ोसियों ने उसका विवाह 15 नवंबर को अलीगढ़ निवासी एक युवती से कराया था। साथ ही उससे शादी कराने के बदले में उससे एक लाख रुपए भी ले लिए। शादी के बाद घर आई उसकी नई नवेली दुल्हन अगले दिन रात करीब 11 बजे तक घर पर ही थी, लेकिन 17 नवंबर को सुबह करीब 6:30 बजे जागने पर उसने देखा तो वह घर से गायब थी।
Vrindavan News: जब उसने घर में जानकारी की तो पता चला कि वह घर में रखे करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर भी अपने साथ ले गई है। पीड़ित ने वह वीडियो भी साक्ष्य के रूप में पुलिस को दिए हैं, जिसमें आरोपी पड़ोसी युवक रुपये गिनते भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन पीड़ित के शिकायती पत्र के बाद पुलिस ने मामला दर्ज ना करते हुए दोनों आरोपी युवकों में से एक को धारा 151 के तहत जेल भेज दिया है और पीड़ित युवक न्याय के लिए कोतवाली के चक्कर लगा रहा है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…