Mathura News: लाल सूटकेस में बंद मिली 22 साल की लड़की, हाथ में बंधा है कलावा, गोलियां से छलनी मिला है सीना

Mathura news

Mathura News: उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा में 22 साल की लड़की के सूटकेस में मिले शव ने सनसनी फैला दी है। सभी को डर है, कि ये धर्म की नगरी में दूसरा श्रध्दा कांड न बन जाये। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है, कि लड़की कौन है और इस घटना को किसने अंजाम दिया है। पुलिस लगातार तहकीकात करने में जुटी है। लेकिन हाथ में बंधे कलावा को लेकर लोग कयास लगा रहे हैं, कि ये लड़की हिंदू हो सकती है।

क्या है पूरा मामला?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर राया कट की सर्विस रोड पर दोपहर में कुछ मजदूरों ने झाड़ियों में पड़ा सूटकेस नजर आया। नया सूटकेस देखकर मजदूरों को लगा कि किसी कार की डिग्गी से गिर गया होगा। लेकिन, जब पास जाकर देखा तो सूटकेस से खून रिस रहा था।

Mathura News: खून देखते ही वहां हड़कंप मच गया। वहां से गुजर रही बाइक-गाड़ियां भी रुक गईं। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस खोला तो होश उड़ गए। उसमें लड़की की लाश थी। हाथ-पैर को तोड़-मरोड़कर शव को पहले पॉलीथिन और फिर सूटकेस में रखा गया था।

जानकारी में पता लगा, कि सीने में गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। शरीर पर चोट के कई निशान हैं। ऐसा लग रहा है, कि हत्या से पहले लड़की ने खुद को बचाने का भरपूर कोशिश की। उम्र करीब 22 साल है। इतना तय है, कि ये हत्या कहीं और की गई। फिर लाश को लाकर यहां फेंका गया है। फिलहाल, लड़की की शिनाख्त नहीं हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद फॉरेंसिंक टीम को बुलाया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

हाथ में बधा है कलावा और काला धागा..

पुलिस ने शव की शुरुआती जांच की। लड़की काली रंग की टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने हुए थी। कपड़ों से लग रहा है, कि वह अच्छे परिवार की है। पुलिस के अनुसार, लड़की की लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच है। रंग गोरा, काले और लंबे बाल है। स्लेटी कलर की टी-शर्ट हाफ बाजू की पहने हैं, जिस पर Lady Days लिखा हुआ है।

Mathura News: नीले और सफेद रंग की पैंटी पहनी हुई थी। बाएं हाथ में कलावा और काला धागा भी बंधा हुआ था। पैरों में हरे रंग की नेल पॉलिश लगी थी। लड़की की हत्या कैसे हुई? कब हुई? क्या हत्या के पहले उसके साथ गलत काम हुआ है?

पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही इन सब सवालों के जवाब मिल पाएंगे। हालांकि, बताया जा रहा है, कि लड़की के सीने में गोली मारी गई है। निशान देखकर ऐसा लग रहा है कि काफी करीब से सटाकर गोली मारी गई है।

Mathura News: लगातार पुलिस जांच में जुटी है, पुलिस इस मामले में CCTV की जांच कर रही है। वह सटीक टाइम पता कर रही है कि कब सूटकेस को देखा गया। क्योंकि, दोपहर के वक्त मजदूरों ने देखा है। ऐसे में शंका है, कि इसे सुबह के वक्त ही फेंका गया है। पुलिस सूटकेस का भी पता कर रही है। यानी सूटकेस कहां से लिया गया। पुलिस, सूटकेस रखने वालों से भी इसका पता कर रही है।

ये भी पढ़ें..

Shraddha Murder Case Update: जब 35 टुकड़े हुए गर्भवती थी श्रध्दा? पढ़िए हत्या वाले दिन का चैट

Shraddha Murder Case: लव, सेक्स एंड धोखा यही था आफताब के पास मौका, डेटिंग ऐप से बनाई थीं 20 गर्लफ्रेंड

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।