Ayodhya News: सोशल मीडिया का लोगों को ऐसा खुमार चढ़ा है, कि चर्चाओं में आने के लिए वह कुछ भी करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया पर लोगों को न उम्र का खयाल है और न ही मान, पद, प्रतिष्ठा की लिहाज है। इन दिनों ‘पतली कमरिया’ गाने की रील्स सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खूब वायरल हो रही हैं
आम जनता ही नहीं सोशल मीडिया का बुखार सरकारी कर्मचारियों को भी खासा चढ़ा हुआ है। इसी गाने की धुन में ड्यूटी पर तैनात 4 महिला कांस्टेबल कमर मटकाने में चूर हो गईं और भूल गईं, कि वह जनता की सुरक्षा में खड़ी हैं। जिस पर संज्ञान लेते हुए चारों को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया।
मामला राम की नगरी अयोध्या का है, जहां राम जन्म भूमि दर्शन मार्ग पर तैनात 4 महिला कांस्टेबल कामिनी कुशवाहा, कविता पटेल, संध्या सिंह और कशिश साहनी ने ड्यूटी के दौरान पतली कमरिया वाले गाने पर रील बनााई और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते महिला कांस्टेबलों का वीडियो काफी वायरल हो गया।
वायरल वीडियो की खबर अयोध्या के एसएसपी तक पहुंची तो एसएसपी ने आनन-फानन में चारों महिला सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी अयोध्या मुनिराज का कहना है कि, मामला सामने आया है। जिसमें महिला कांस्टेबल ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता देखी गई है।
Ayodhya News: महिला कांस्टेबल राम जन्म भूमि की सुरक्षा में तैनात थी। ड्यूटी के दरमियान मनोरंजन कर रही थीं। इस पूरे मामले को जांच कर जल्दी सस्पेंशन का आदेश दिया जाएगा। साथ ही साथ एसएसपी अयोध्या मुनिराज का कहना है कि, फिलहल के लिए चारों महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।
Loksabha Election 2024:पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है। दूसरे चरण की…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 42 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर…
Akhilesh Yadav Nomination: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट…
PM Modi: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार का शोर थमने के बाद अब…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स…