Bollywood: ‘गदर’ एक प्रेम कथा ने 22 वर्ष पहले हिंदूस्थान के थिएटर्स में खूब धमाल मचाया था। जिस फिल्म का हर कोई दीवाना था। दीवानगी कुछ ऐसी कि आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। गदर के उन गीतों को लोग आज भी गुनगुनाते रहते हैं। फिल्म में सनी पाजी के देशभक्ति लोगों के जहन में हमेशा के लिए घर कर गई और लोगों को जब से ये पता चला, कि ‘गदर 2’ आ रही है। लोग उत्साह से भर गये। लेकिन गदर 2 से पहले गदर शुक्रवार को 22 वर्ष बाद एक फिर पर्दे पर लगी तो थिएटर्स फिर से फुल होने लगे हैं।
फिल्म ‘गदर’ का प्रीमियर शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर सहित जयपुर और लखनऊ के थिएटर्स में भी रिलीज हुआ। इसी दौरान सनी दिल्ली के पीवीआर थिएटर में फैंस को सरप्राइज देने पहुंचे हैं, जहां उन्होंने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
Bollywood: इस वीडियो में सनी थिएटर के अंदर दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वहां पर मौजूद फैंस सनी को देखकर काफी खुश हुए। सनी ग्रे ब्लेजर और डेनिम के साथ पगड़ी और सफेद शर्ट में दिखाई दिए। सनी नेफैंस के कहने पर अपना फेमस डायलॉग ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा भी बोला’।
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ 11 अगस्त 2023 को रिलीज होने वाली है। ये 22 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का सीक्वल है। फिल्म गदर को फैंस ने काफी पसंद किया था।
Bollywood: इस बार भी मुख्य किरदारों में वही चेहरे नजर आने वाले हैं। लेकिन अशरफ अली का किरदार अमरीश पुरी ने निभाया था जो इसमें नहीं होंगे। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल के अलावा सिमरत कौर, लव सिन्हा और मनीष वाधवा भी नजर आएंगे।
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…