मां हीराबा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनका हालचाल जानने मोदी अहमदाबाद पहुंचे करीब 1 घंटे 20 मिनट तक मां से मिलने के बाद मोदी अस्पताल से लौटे। इधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बोला, कि हीराबा के जल्द ठीक होने की कामना की है।
राहुल ने ये भी लिखा- एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं, कि आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। वहीं कांग्रेस सचिव प्रियंका गांधी ने ट्विट कर लिखा, कि मुश्किल घड़ी में PM मोदी के साथ। PM मोदी की माता जल्द स्वस्थ हों। हालांकि, अब हीराबा के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।
नरेंद्र मोदी के गृहनगर वडनगर के हाटकेश्वर मंदिर में हीराबा के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की गई। हीराबा के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा से रुद्राभिषेक भी किया गया। इसके अलावा वाराणसी में भी हीराबा के जल्द ठीक होने के लिए पूजा-अर्चना की गई।
मां हीराबा: आपको बता दें, कि मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद हीराबा को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। अस्पताल ने बुधवार दोपहर को हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि हीराबा की तबीयत अब स्थिर है।
दूसरा बुलेटिन शाम 7 बजे जारी किया जाएगा। हीराबा ने जून में ही अपना 100वां जन्मदिन मनाया है। प्रधानमंत्री मोदी भी उस समय उनसे मिलने आए थे। अब मां के स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे पीएम मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के कुछ अन्य मंत्री भी मौजूद थे।
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…
2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…