देश

Loksabha Election 2024: दक्षिण भारत पर पीएम मोदी की खास नजर, तमिलनाडु में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में होंगे शामिल

Loksabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनावों से पहले मिशन साउथ पर जुट गए हैं। पीएम मोदी शुक्रवार यानी 19 जनवरी को तमिलनाडु का दौरा करने वाले है। जहां पीएम तमिलनाडु के प्रमुख मंदिरों में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद वह रामेश्वरम भी जाएंगे।

Loksabha Election 2024: आपको बता दें कि पीएम मोदी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले चार दिन में दक्षिण के तीसरे राज्य की यात्रा करने वाले है। इससे पहले पीएम मोदी 16-17 जनवरी को आंध्र प्रदेश और केरल का दौरा कर चुके है। नए साल की शुरुआत में ही पीएम मोदी का लगातार दक्षिण राज्यों का दौरा बीजेपी के ‘मिशन साउथ’ का हिस्सा बताया जा रहा है।

ऐसा होगा पीएम के दौरे का कार्यक्रम

Loksabha Election 2024: जानकारी के अनुसार,पीएम मोदी कर्नाटक, तमिलनाडु के साथ-साथ महाराष्ट्र भी जाएंगे। पीएम इस महीने में दूसरी बार महाराष्ट्र जाएंगे, जबकि तीसरी बार दक्षिण भारत का दौरा करेंगे।

सबसे पहले 2 जनवरी 2024 को पीएम मोदी तमिलनाडु दौरे पर गए थे। 3 जनवरी 2024 को वे लक्षद्वीप और केरल में थे 16 जनवरी 2024 को आंध्र प्रदेश दौरे पर पहुंचे थे। 17 जनवरी 2024 को केरल का दौरा किया। 19 जनवरी 2024 को पीएम तमिलनाडु का दौरा करने वाले है।

तमिलनाडु में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में चीफ गेस्ट होंगे पीएम

Loksabha Election 2024: नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में दोपहर पौने तीन बजे बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर का उद्घाटन करेंगे और बोइंग सुकन्या कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे और वहीं, शाम को 6 बजे पीएम मोदी छठें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद रात को चेन्नई में राजभवन में रहेंगे। इसका आयोजन चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा। यह पहली बार है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स दक्षिण भारत में आयोजित किए जा रहे हैं। ये खेल 19 से 31 जनवरी 2024 तक तमिलनाडु के चार शहरों चेन्नई, मदुरै, त्रिची और कोयंबटूर में खेले जाएंगे।

15 स्थानों पर 13 दिन चलेगा गेम

Loksabha Election 2024: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इस संस्करण में 5600 से अधिक एथलीट भाग लेंगे, जो 15 स्थानों पर 13 दिन तक खेला जाएगा। इसमें 26 खेल हैं, 275 से अधिक प्रति स्पर्धा और 1 डेमो खेल शामिल होंगे। इस बार के खेल में तमिलनाडु के पारंपरिक खेल सिलंबम को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इतिहास में पहली बार डेमो खेल के रूप में पेश किया जा रहा है। खेलों के लोगो में कवि तिरुवल्लुवर की आकृति शामिल है।

खेलों का शुभंकर वीरा मंगई है। रानी वेलु नचियार, जिन्हें प्यार से वीरा मंगई कहा जाता है, उन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ युद्ध छेड़ा था। शुभंकर भारतीय महिलाओं की वीरता और भावना का प्रतीक है, जो नारी शक्ति की ताकत का प्रतीक है।

लोक सभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए बीजेपी इस बार दक्षिण भारत पर खासतौर से ध्यान दे रही है। दरअसल, विपक्ष की मौजूदगी उत्तर की बजाय दक्षिण भारत में ज्यादा है। इसी की काट निकालने के लिए पीएम मोदी साउथ इंडिया के लगातार दौरे कर रहे हैं।

इससे पहले 14 जनवरी 2024 को ही पीएम ने केंद्रीय मंत्री मुरुगल के यहां पोंगल त्योहार मनाया था, जबकि 25 दिसंबर 2023 को केरल के लोगों के बीच क्रिसमस भी मनाया था।

Written By: Vineet Attri 

ये भी पढ़ें..

Ram Mandir Pran Pratishta: मोदी सरकार का बड़ा एलान, पूरे देश में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी आधे दिन की छुट्टी
Arvind Kejriwal: दिल्ली सीएम ने BJP पर गिरफ्तार कराने का लगाया आरोप, ED के चौथे समन पर भी नहीं हुए पेश

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

IPL 2024:कोलकाता और हैदराबाद के बीच आज होगी भिड़त, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

19 hours ago

IPL 2024:आखिरी लीग मुक़ाबले में बैंगलोर ने चेन्नई को 27 रनों से रौंदा, कटाया प्लेऑफ का टिकट

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…

19 hours ago

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

1 day ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

1 day ago

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

3 days ago