Ram Mandir Pran Pratishta: राम मंदिर उद्घाटन को लेकर अयोध्या में युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। रामनगरी को दिव्य और भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। इसी बीच आज (18 जनवरी) भगवान राम की प्रतिमा को गर्भगृह में क्रेन के जरिए पहुंचा दिया गया है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जारी अनुष्ठान का आज दूसरा दिन है। इसी बीच केंद्र की मोदी सरकार ने 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
Ram Mandir Pran Pratishta: मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों को जारी आदेश में कहा है कि, “अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में मनाया जाएगा। इस उत्सव में कर्मचारी भाग ले सकें, इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी 2024 को अपराह्न ढाई बजे तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।”
संपर्क करने पर केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह निर्णय लोगों के जबर्दस्त उत्साह को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा, “इसे लेकर देशभर में जनता की काफी मांग थी। 22 जनवरी को केंद्र सरकार के कार्यालयों को आधे दिन के लिए बंद करने का निर्णय जनभावनाओं को देखते हुए लिया गया है।”
Ram Mandir Pran Pratishta: मंदिर के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों से फीडबैक लिया है। मंत्रियों से दीवाली जैसा उत्सव मनाने के लिए कहा गया है। उनसे कहा गया है कि वे 22 जनवरी को अपने घरों में ही दीपक प्रज्ज्वलन करें और गरीबों को खाना खिलाएं। यह बात भी कही गई है कि 22 जनवरी के बाद अपने संसदीय क्षेत्रों के लोगों को अयोध्या के लिए ट्रेनों में रवाना करें।
22 जनवरी को यूपी में पहले ही छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके अलावा राज्ये में इस दिन शराब की दुकानें भी बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
वहीं मध्य प्रदेश में भी 22 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी करने का ऐलान किया है। गोवा में स्कूलों के अलावा सरकारी कर्मचारियों को भी छुट्टी दी गई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और हरियाणा में भी प्राण प्रतिष्ठा के दिन स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
Ram Mandir Pran Pratishta: छुट्टी के एलान के साथ 7 राज्यों की सरकार ने प्रदेश में ड्राई डे की भी घोषणा की है। यानी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन हर शराब की दुकानें बंद रहेगीं। इनमें यूपी, राजस्थान,असम, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और हरियाणा शामिल हैं।
इन सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने आधिकारिक तौर पर एलान किया है कि प्रदेश में ड्राई डे रहेगा। साथ ही लोग अपने घर और आस पास के मंदिरों में दीप जलाकर कर दीपोत्सव मनाएं।
Written By: Vineet Attri
ये भी पढ़ें..
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के…