मां का फर्ज: मां की ममता का आंकलन करना असंभव है। मां की कीमत सही से वही समझ सकता है, जिसकी मां नहीं होती। मां के लिए जितना लिखा उतना कम है। मां शब्द ही ऐसा है, जिसमें प्यार, दुलार, लगाव सब दिखता है। मां का फर्ज और कर्तव्य दोनों निभाने वाली कैब ड्राइवर महिला का फोटो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।
आपको बता दें, कि बेंगलुरु की एक उबर कैब की महिला ड्राइवर का एक फोटो क्लाउटसेक के सीईओ राहुल सासी ने लिंक्डइन पर साझा किया है। राहुल के मुताबिक, उन्होंने बेंगलुरु में कहीं जाने के लिए उबर कैब बुक थी, लेकिन जब उनके पास कैब पहुंची तो उसके ड्राइवर को देखकर वो हैरान रह गए।
मां का फर्ज: दरअसल,उबर कैब की ड्राइवर एक महिला थी और वो अपनी छोटी सी बच्ची के साथ गाड़ी लेकर पहुंची थी महिला ड्राइविंग सीट पर बैठी थी, जबकि उसकी बेटी कार में सो रही थी। उत्सुकता वश राहुल ने महिला से बात की और पूरी कहानी लिंक्डइन पर साक्षा की है, जोकि अब खूब वायरल हो रही है।
जानकारी के मुताबिक महिला ड्राइवर का नाम नंदिनी है। उबर टैक्सी चलाने से पहले उन्होंने अपने बचत के पैसों से एक फूड ट्रक की शुरूआत की थी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उनका सपना कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गया और सारा पैसा डूब गया। अब उबर टैक्सी चलाकर अपना घर चलाती हैं।
मां का फर्ज: उन्हें इस काम में कोई बुराई नहीं लगती। राहुल ससी की पोस्ट के मुताबिक महिला चालक दिन में 12 घंटे गाड़ी चलाती है। उसे अपना काम करने में कोई दिक्कत नहीं है। वो अधिक से अधिक पैसे कमाना चाहती है ताकि अपना परिवार चला सके। राहुल की लिंक्डइन अब वायरल हो चुकी है, लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और महिला को सलाम कर रहे हैं।
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…
2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…