Delhi News: दिल्ली में पिछले दिनों से लगातार महिलाओं को लेकर हो रहे जघन्य अपराधों से लग रहा है, कि क्या दिल्ली में अब महिलाऐं सुरक्षित नहीं हैं या फिर पुलिस सोयी हुई है? दिल्ली के इलाके आदर्शनगर में एक शख्स ने गली में युवती के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। नाजुक हालत में युवती अस्पताल में भर्ती है। हमले का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
Delhi News: जानकारी के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे के दोस्त थे। दोस्ती तोड़ देने को लेकर नाराज था। जिसके बाद उसने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। 2 जनवरी को केवल पार्क की रहने वाली युवती किसी काम से बाहर जा रही थी, तभी सुनसान गली में सामने से आरोपी सुखविंदर सिंह आ पहुंचा।
#WATCH | A 22-year-old youth namely Sukhvinder arrested for stabbing a girl in Adarsh Nagar area on Jan 2. Both were friends &due to some dispute, he stabbed her 3-4 times.The girl is admitted to a hospital&her condition is stable: Delhi Police
(CCTV visuals confirmed by police) pic.twitter.com/VLMvdmWGuH
— ANI (@ANI) January 4, 2023
उसने लड़की को अकेले पाकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस ने क्या कहा?
Delhi News: सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस ने सर्विलांस के जरिए उसकी तलाश शुरू की तो पता चला सुखविंदर दिल्ली से फरार होकर अंबाला पहुंच गया है। दिल्ली पुलिस की एक टीम तुरंत अंबाला के लिए रवाना की गई, जबकि दूसरी टीम सर्विलांस पर नजर रखे हुए थी। 3 जनवरी मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।